TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाया गवाह को खरीदने का गंभीर आरोप, बोलीं- मुंह बंद रखने के लिए...
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर ने असित मोदी पर गवाह को खरीदने का आरोप लगाया है।
विस्तार
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री लंबे समय से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के ऊपर यौन उत्पीड़न और काम की जगह पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि उनके केस में अभी तक कोई अपडेट नहीं है।
जेनिफर मिस्त्री ने कही यह बात
साथ ही उन्होंने असित मोदी पर केस के गवाह गुरुचरण सिंह सोढ़ी को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, जबसे उन्होंने गुरुचरण को अपने केस में गवाह बनाया है। उसके बाद गुरुचरण सिंह सोढ़ी के बचे हुए पैसे जो साढ़े तीन साल से अटके हुए थे उसे क्लियर कर दिया गया है।
Prabhas: प्रभास का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने अभिनेता के पेज से शेयर किए वायरल वीडियोज
मेरे केस में गवाह हैं गुरुचरण'
जेनिफर ने कहा,'' गुरुचरण मेरे केस में एक गवाह में से एक हैं। मेरे पास 9 जून को अचानक से गुरुचरण का फोन आया था और उन्होंने अचानक से मुझे मिलने के लिए कहा था। वह उन लोगों में से एक थे जिन्होंने मुझे सिंगापुर में असित मोदी से बचाया था ,जब उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की थी। वह मस्ती में मेरे और असित मोदी के बीच में आकर खड़े हो गए थे ताकि वो मुझे टच ना कर सके। यह उन्होंने इसलिए किया क्योंकि मैंने उन्हें असित जी के बर्ताव के बारे में उन्हें पहले बताया था।''
गुरुचरण ने जेनिफर से कही यह बात
जेनिफर ने आगे कहा,''गुरुचरण ने मुझे फोन करके यह भरोसा दिलाया था कि वो मेरे लिए गवाह बनेंगे। उन्होंने कहा था वह मीडिया के सामने इस बारे में कोई कमेंट नहीं करेंगे, लेकिन कोर्ट में मेरा सपोर्ट करेंगे। मगर 8 जून को अचानक उन्हें ऑफिस में बुलाया और उनके पिछले साढ़े तीन साल से अटके हुए पैसे दे दिए। मुझे तब एहसास हुआ कि अब वो मेरे फेवर में नहीं बोलेंगे। उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरे और असित मोदी के बीच में न्यूट्रल रहेंगे।''
यह भी पढ़ें- Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' ने पूरी कीं सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं, जानें फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?