फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jailer Rajinikanth Tamannaah Bhatia starrer film is certified UA know run time and other details inside

Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' ने पूरी कीं सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं, जानें फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?

Fri, 28 Jul 2023 11:43 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 28 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर' ने सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जानें फिल्म का रन टाइम कितना है, और इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है। 
 

विज्ञापन
Jailer Rajinikanth Tamannaah Bhatia starrer film is certified UA know run time and other details inside
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के 'थलाइवा' यानी रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एक्शन-एंटरटेनर फिल्म का डायरेक्शन 'कोलामावु कोकिला' फेम नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। अब तक मूवी के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनमें से 'कावला' एक बड़ा चार्टबस्टर है। इसी बीच फिल्म के सेंसर बोर्ड प्रमाणन को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे फैंस का खुश होना लाजमी है। 

विज्ञापन

'जेलर'को मिला यूए सर्टिफिकेट

'जेलर' को लेकर ताजा अपडेट यह है कि फिल्म ने सेंसर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सीबीएफसी पैनल ने रजनीकांत स्टारर इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट जारी किया है। इस तरह मूवी 10 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 'जेलर' में रजनीकांत तो हैं ही, वहीं इसमें मोहनलाल और शिव राजकुमार का भी कैमियो होने वाला है। 

विज्ञापन


Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी एक और फिल्म, ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना संग जमाएंगे जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'जेलर' में हैं ये सितारे 

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का निर्माण सन पिक्चर्स के जरिए किया गया है, और इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 'जेलर' में तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णा, जैकी श्रॉफ, मिरना मेनन, सुनील, नागा बाबू, योगी बाबू और वसंत रवि जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। 

Gadar 2: 'हथौड़े वाले सीन में सनी देओल की बराबरी नहीं कर सकते साउथ सितारे', टीम ने की अभिनेता की तारीफ

आज होगा 'जेलर' का ऑडियो लॉन्च

'जेलर' को यूए सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी खुद सन पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर दी है। इसका रन टाइम करीब 170 मिनट है। 'जेलर' में रजनीकांत, मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जेलर' तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। वहीं, आज यानी 28 जुलाई को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में 'जेलर' का ऑडियो लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed