फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rubina diliak sister jyotika dilaik got engaged to boyfriend rajat see videos and photos

खुशखबर: रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका ने ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, तस्वीरें और वीडियो वायरल

Sun, 07 Nov 2021 12:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Nov 2021 12:35 PM IST
सार

डियो में ज्योतिका खूबसूरत से गुलाबी लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं रजत ऑफ व्हाइट शेरवानी और गॉगल्स में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Rubina diliak sister jyotika dilaik got engaged to boyfriend rajat see videos and photos
रुबीना दिलैक की बहन ने की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक के घर खुशिया छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में रुबीना की बहन ज्योतिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली। शुक्रवार को ज्योतिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रजत शर्मा से शिमला में सगाई की। कुछ समय पहले ही रुबीना ने अपनी बहन और जीजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन


रुबीना की बहन ने की सगाई

वहीं एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ज्योतिका रजत के साथ खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में ज्योतिका खूबसूरत से गुलाबी लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं रजत ऑफ व्हाइट शेरवानी और गॉगल्स में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Rajat Sharma (@rajatsharma_rj)

विज्ञापन
विज्ञापन

Rubina diliak sister jyotika dilaik got engaged to boyfriend rajat see videos and photos
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

रुबीना और ज्योतिका ने इस सगाई से जुड़ी और कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं फैंस उनकी सगाई पर शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। रुबीना की बात करें तो छोटे पर्दे पर रुबीना हमेशा संस्कारी बहू और बेटी के किरदार में नजर आईं। हालांकि असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड और बिंदास हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर बिकिनी में भी तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। रुबीना को अपनी संस्कारी छवि तोड़ने में तब मदद मिली जब उन्होंने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया।

Rubina diliak sister jyotika dilaik got engaged to boyfriend rajat see videos and photos
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

सीरियल की बात करें तो रुबीना ने 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में भी काम किया है। इस शो में उन्होंने एक किन्नर बहू का किरदार निभाया था। आम तौर पर ऐसे चैलेंजिंग रोल करना हर अभिनेत्री के बस की बात नहीं होती है लेकिन रुबीना ने इस किरदार को स्वीकारा और फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed