'बिग बॉस' में नजर आएगी 'बालिका वधू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। छोटे पर्दे की यह चहेती बालिका वधू अब एक नए अवतार में अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए कमर कस चुकी है।
यूं तो प्रत्यूषा
'बालिका वधू' को बहुत पहले गुडबाय कर चुकी हैं लेकिन अब लगता है अपनी वापसी
वह रोने-धोने वाले किरदारों के साथ नहीं करना चाहतीं।
तभी तो टीवी पर अपने कमबैक के लिए उन्होंने बिगबॉस जैसे धमाकेदार व विवादास्पद शो को चुना है।
जी हां बिग 'बॉस सीजन 7' के प्रतियोगियों में जो पहला नाम सामने आया है वह प्रत्यूषा का ही है।
यानि दर्शकों की चहेती आनंदी अब घर में कैद जरूर होगी पर रोने-धोने के लिए नहीं बल्कि दूसरों को नाकों चने चबाने के लिए।
पढ़ें: 'बिग बॉस 7' का फर्स्ट लुक जारी