{"_id":"dd7be17c51d7abe4d66dad5f89268308","slug":"salman-khan-plays-a-devil-and-angel-in-bigg-boss-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 7' का फर्स्ट लुक जारी, डबल रोल में सलमान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस 7' का फर्स्ट लुक जारी, डबल रोल में सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला हिट रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फर्स्ट लुक को देखकर इस बात का अंदाजा लग रहा है कि इस बार सलमान खान एक नहीं दो गेटअप में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
अक्टूबर से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो के प्रोमों में सलमान खान दो अलग-अलग गेटअप में दिख रहे हैं। इसमें से एक गेटअप फरिश्ते का और दूसरा शैतान का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस बार बिग बॉस के सेट में दो द्वार होंगे। इसमें से एक द्वार स्वर्ग का द्वार होगा और दूसरा नर्क का। अच्छे कर्म करने वाले स्वर्ग में जाएंगे और बाकी नर्क में।
विज्ञापन
देखें- 'बिग बॉस 7' ऐसे दिखेंगे सलमान खान
पहले प्रोमों में दोनों की तस्वीरें भी जारी की गयी हैं। स्वर्ग के द्वार से अंदर गए सलमान खान कल्पबृक्ष के नीचे बैठकर सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत फल खा रहे हैं। नर्क के गेटअप में सलमान के हाथ में दंड देने वाला एक हथियार है।
इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी इस शो को लेकर बढ़ गयी है। बिग बॉस सीजन 7 अक्टूबर में शुरू होगा। अभी प्रतिभागियों का फैसला नहीं हुआ है।
श्रीसंत आ सकते हैं बिग बॉस के घर
टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की सुगबुगाहट चालू हो गयी है। इस बात की चर्चा चारो तरफ होने लगी है कि इस शो में इस बार कौन-कौन होगा।
आमतौर पर विवादित लोग इस शो का हिस्सा बनते रहे हैं। ऐसे में फिक्सिंग कांड में फंसे श्रीसंत इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। खबरें तो यह भी कि जिया खान सुसाइड केस से चर्चा में आए सूरज पंचोली भी इस शो में भाग लेंगे। प्रतिभागियों का चयन अभी तक नहीं हुआ है।