फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mahi vij and yung dsa confusion solved by salman khan and the van team tamanna bhatia and siddharth malhotra

बिग बॉस 20: वीकेंड का वार पर पहुंचेंगे सिद्धार्थ और तमन्ना, सलमान ने दूर किया माही और यंग डीएसए के बीच का भ्रम

Sat, 19 Sep 2026 02:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Sep 2026 02:07 PM IST
सार

Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ में माही विज और यंग डीएसए के बीच हुए विवाद को सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में सुलझा दिया है। इसी के साथ शो पर ‘द वन’ की कस्ट तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी प्रमोशन करने पहुंचीं।

विज्ञापन
mahi vij and yung dsa confusion solved by salman khan and the van team tamanna bhatia and siddharth malhotra
यंग डीएसए, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस’ के हर सीजन की तरह इस 20वें सीजन में प्रतिभागियों के बीच होने वाली तकरार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। अब हाल ही में शो पर माही विज और यंग डीएसए के बीच हुई बहस का फैसला शो के होस्ट सलमान खान ने किया। इसी के साथ फिल्म ‘द वन’ की टीम भी सलमान के शो पर अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंची। 

विज्ञापन


सलमान ने सुलझाया माही और डीएसए का मामला
‘बिग बॉस 20’ के प्रतिभागी माही और डीएसए के बीच पिछले एपिसोड में हुए कन्फयूजन को सलमान खान ने दूर कर दिया। दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ के स्पेशल एपिसोड में सलमान खान ने सच की टोपी नाम का एक स्पेशल टास्क रखा। इसमें जिस प्रतिभागी के सर पर यह टोपी है उसे सच बोलना था। उसके बोलने के बाद सलमान खान यह फैसला करते हैं कि प्रतिभागी सच बोल रहा है या नहीं।

विज्ञापन

mahi vij and yung dsa confusion solved by salman khan and the van team tamanna bhatia and siddharth malhotra
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोलीं माही? 
इस टास्क के दौरान माही विज को यह टोपी दी गई। इसके साथ ही माही से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने यंग डीएसए को अभद्र शब्द कहे? इस पर माही ने कहा कि उन्होंने यंग के लिए कुछ गलत नहीं कहा था। इसके बाद सलमान ने कहा कि माही ने उस स्थिति को बुरा कहा था, न कि डीएसए को।
इस तरह सलमान ने माही की इस बात को लेकर यंग समेत सभी घरवालों का भ्रम दूर कर दिया।

विज्ञापन

mahi vij and yung dsa confusion solved by salman khan and the van team tamanna bhatia and siddharth malhotra
बिग बॉस में पहुंचे 'द वन' के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

सेट पर पहुंची ‘द वन’ की कास्ट पहुंची
‘बिग बॉस 20’ के खास एपिसोड वीकेंड का वार में फिल्म ‘द वन’ की कास्ट भी पहुंची। इस दौरान तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सेट पर मौजूद रहे। संभवत: दाेनों कलाकार कुछ देर के लिए घर के अंदर भी जाएं। शो का यह एपिसोड आज राज 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

mahi vij and yung dsa confusion solved by salman khan and the van team tamanna bhatia and siddharth malhotra
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

कहां देखें  'बिग बॉस 20'? 

  • सलमान खान ने एक बार फिर 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी की है।
  • शो रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है।
  • इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed