फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: मलाइका अरोड़ा ने छैया-छैया पर किया जबरदस्त डांस, कातिलाना अदाएं देखकर थम जाएंगी सांसें

Mon, 21 Mar 2022 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 21 Mar 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
malaika arora chaiyya chaiyya dance on india's got talent show goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी दिलकश अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मलाइका अरोड़ा डांस का कोई मौका नहीं छोडती हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अपने किलर स्टेप से लोगों को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने डांस से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। उनके डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

malaika arora chaiyya chaiyya dance on india's got talent show goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
छैया-छैया पर किया जबरदस्त डांस

शाहरुख खान की फिल्म दिल से का 'छैया-छैया' गाना आज भी काफी पंसद किया जाता है। इस गाने में मलाइका ने जबरदस्त डांस किया था। 24 साल बाद उन्होंने एक बार फिर इस गाने पर परफॉर्मेंस देकर लोगों की धड़कनें तेज कर दीं हैं। दरअसल, इंडियाज गॉट टैलेंट शो में उन्होंने इस सुपरहिट गाने पर डांस किया था। सोनी टीवी ने माइलका यह क्लिप अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह क्लिप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। यही नहीं शो के दौरान मलाइका ने स्टेज पर कंटेस्टेंट्स को योग भी सिखाया।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

malaika arora chaiyya chaiyya dance on india's got talent show goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा की जगह शो में दिखेंगी मलाइका

इस शो में अब तक शिल्पा शेट्टी बतौर जज नजर आईं हैं, लेकिन अब उनकी जगह मलाइका जज की कुर्सी पर दिखेंगी। बताया जा रहा है कि कुछ हफ्तों के लिए शिल्पा मुंबई से बाहर जा रही है जिसके बाद मलाइको को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora chaiyya chaiyya dance on india's got talent show goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे संग होली खेलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं मलाइका

होली के मौके पर मलाइका अपने बेटे से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं। दरअसल, उनका बेटा अरहान न्यूयॉर्क में अपनी आगे की पढ़ाई कर रहा है। इस वजह से वह त्यौहार पर भारत नहीं आ सका। फिर क्या था मलाइका अपने बेटे संग होली मनाने खुद ही अमेरिका पहुंच गईं। वहां पहुंचकर उन्होंने बेटे संग जमकर होली खेली। मां-बेटे की होली की फोटोज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed