Lock Upp 2: शिवांगी को रोता देख आग-बबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया से लड़ने दौड़ पड़े; जानें हंगामे की वजह
Lock Upp 2 Harshad Chopra Viral Video: इन दिनों टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी के लिए श्रेया कालरा से लड़ने दौड़ पड़े? जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों झगड़े, विवादों की वजह से चर्चा में है। इस रियलिटी शो में हाल ही में एक बड़ा हंगामा हुआ। इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा की वजह से एक्ट्रेस शिवांगी जोशी फूट-फूटकर रोईं। शिवांगी को ऐसे देखकर उनके दोस्त और पुराने को-एक्टर हर्षद चोपड़ा का पारा चढ़ गया। हर्षद श्रेया से लड़ने के लिए शो में दौड़ पड़े थे। फिर आगे क्या हुआ, जानिए।
शिवांगी को रोता देखकर श्रेया से लड़ने दौड़ पड़े हर्षद चोपड़ा
‘लॉकअप 2’ के वायरल वीडियो में हर्षद चोपड़ा के सामने शिवांगी रो रही हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने श्रेया से सच में पूछा कि क्या उनकी तबियत खराब है। इस पर श्रेया ने शिवांगी के साथ बदतमीजी से बात की। इससे वह दुखी हो गईं और हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला के सामने रोने लगीं। यह देखकर हर्षद गुस्से में श्रेया को तलाशने के लिए दौड़ पड़े। ऐसे में शिवांगी और आकांक्षा ने हर्षद को किसी तरह से रोका। इस दौरान काफी शोर-शराबा हुआ, जिसे सुनकर बाकी प्रतियोगी भी एक जगह पर आ गए।
विज्ञापन विज्ञापन
पहले भी साथ काम कर चुके हैं शिवांगी और हर्षद
हर्षद चोपड़ा लगभग 20 साल से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रिय हैं। वह अब तक 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे हिट टीवी शो में लीड रोल निभा चुके हैं। उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिल चुके हैं। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में वह शिवांगी जोशी के साथ अभिनय कर चुके हैं, यह एक रोमांटिक सीरियल था।
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें 14 सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।