फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 14 11 year old contestant Anvishaa Tyagi to reveal Amitabh Bachchan biggest secret big b is in shock

KBC 14: हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी

Wed, 07 Dec 2022 12:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 07 Dec 2022 12:22 PM IST
सार

केबीसी 14 में इन दिनों किड्स स्पेशल चल रहा है, जिसमें 11 साल की अनविशा हॉट सीट पर बैठी नजर आईं। अनविशा ने अपनी हाजिर जावबी से अमिताभ बच्चन को हैरान कर दिया और सभी को खूब हंसाया।

विज्ञापन
KBC 14 11 year old contestant Anvishaa Tyagi to reveal Amitabh Bachchan biggest secret big b is in shock
कौन बनेगा करोड़पति 14 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कौन बनेगा करोड़पति 14' में इन दिनों किड्स स्पेशल चल रहा है। शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं, जो अपने ज्ञान और नटखट अंदाज से बिग बी को हैरान कर रहे हैं। बीते एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं, जिसने अमिताभ बच्चन को परेशान कर दिया। इस बच्ची के सामने सदी के महानायक की बोलती भी बंद हो गई।

विज्ञापन

दरअसल, केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जीतकर हॉट सीट तक पहुंची थी 11 साल की अनविशा त्यागी। यूं तो अनविशा 11 साल की थी, लेकिन जब उन्होंने बात करना शुरू किया, तो बिग बी बस उन्हें देखते रह गए। महाराष्ट्र के वसई की रहने वाली अनविशा ने अपनी बातों और हाजिर जवाबी से सभी को खूब हंसाया। वहीं, जब अमिताभ बच्चन ने अनविशा की पोल खोल दी, तो उन्होंने भी बिग बी की पोल खोलने का फैसला कर लिया।

Shilpa Shinde: एकबार फिर डेली सोप में वापसी करने जा रही हैं 'अंगूरी भाभी', जानिए किस शो में आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी टीवी की और से जारी किए गए प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि अनविशा त्यागी हॉट सीट की तरफ बढ़ती हैं और फिर अमिताभ बच्चन के कान में कुछ कहती हैं। अनविशा अमिताभ बच्चन से इस बात को किसी से नहीं कहने के लिए कहती हैं, लेकिन बिग बी कहां रुकने वाले थे उन्होंने सबको बताया कि अनविशा की मम्मी मैथ्स की टीचर हैं लेकिन उन्हें ये सब्जेक्ट बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके बाद अनविशा बिग बी से पूछती हैं कि उनकी ऐसे कोई शरारत है, जो प्रिंसिपल या टीचर ने पकड़ ली हो। बिग बी हैरानी से देख ही रहे होते हैं कि वो कहती हैं आपने मेरी पोल खोली तो अब मैं आपकी पोल खोलूंगी।

Hina Khan: हिना खान को 13 साल बाद मिला प्यार में धोखा? एक्ट्रेस के पोस्ट ने दिया रॉकी संग ब्रेकअप का हिंट

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

अनविशा इतनी में ही नहीं रुकती फिर वह सोशल मीडिया और डांस के फायदे बिग बी को बताकर खुद को फॉलो करने के लिए कहती हैं। अनविशा की नॉनस्टॉप बातें सुनकर बिग बी कहती हैं कि आपने तो हम सबकी बोलती बंद कर दी। इस पर वह कहती हैं कि मम्मी पापा कहते हैं कि आराम से बोला करूं, लेकिन जब मैं एक बार फ्लो में आ जाती हूं तो फिर बक बक शुरू हो जाती है। 11 साल की बच्ची के सामने बिग बी चुपचाप बैठकर मुस्कुराते नजर आते हैं। 

Honey Singh: तलाक के बाद इस मॉडल पर आया हनी सिंह का दिल, इवेंट में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed