खुश खबर: जल्द मां बनने वाली हैं कुमकुम भाग्य फेम अंकित मोहन की पत्नी रुचि सवर्ण, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
टेलीविजन धारावाहिक कुमकुम भाग्य फेम अभिनेता अंकित मोहन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। टीवी इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक अंकित मोहन और रुचि सवर्ण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन धारावाहिक कुमकुम भाग्य फेम अभिनेता अंकित मोहन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। टीवी इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक अंकित मोहन और रुचि सवर्ण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस बारे में अभिनेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी।
जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं अंकित-रुचि
दरअसल, अंकित मोहन और उनकी पत्नी रुचि सवर्ण ने बीते शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कपल फोटो शेयर की। इन फोटोज में रूचि ने अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करती आईं। इन तस्वीरों में दोनों ही येलो कलर की मैचिंग ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अंकित-रुचि फोटो में एक साथ बेहद प्यारे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट के शेयर होते ही फैंस दोनों को बधाईयां दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
इंटरव्यू में अंकित ने किया था खुलासा
इससे पहले अंकित ने एक इंटरव्यू के दौरान रुचि की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। अंकित ने इंटरव्यू में बताया था कि, वे और रुचि बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी रुचि और मैं दोनों माता-पिता बनने को लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह हमारा पहला बच्चा है और ये बहुत ही अलग और एक खास एहसास है।
मैं बच्चों को पसंद है मेरा साथ - अंकित
इंटरव्यू के दौरान अंकित ने कहा कि, हम हर जरूरी चीज का ध्यान रख रहे हैं। मैंने अपनी भतीजी- भतीजे की परवरिश की है, इसलिए मुझे पता है कि बच्चों को कैसे संभाला जाता है। बच्चों को भी मैं पसंद आता हूं, जब मैं उनके साथ होता हूं तो खुद बच्चे की तरह हो जाता हूं, इसलिए उन्हें मेरा साथ पसंद है।
गणेश चतुर्थी पर दी खुशखबरी
अंकित मोहन ने गणेश चुर्तुथी के दौरान अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने बताया कि वे और उनकी पत्नी रुचि कई दिनों से इस खुश खबर को शेयर करने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन फिर हमने सोचा कि गणपति बप्पा के आगमन पर हम फैन्स को यह खबर देंगे।