फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gaurav Khanna Celebrity Masterchef Contestant Talk About Delhi Memories

Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को याद आए पुराने दिन, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली का जिक्र करके हुए भावुक

Tue, 25 Mar 2025 11:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 25 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

इन दिनों टीवी एक्टर गौरव खन्ना रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपना कुकिंग का हुनर दिखा रहे हैं। इसी शो में गौरव ने अपने पुराने दिनों को याद किया, इन यादों में दिल्ली शहर का भी जिक्र आया। जानिए, क्यों दिल्ली की याद आई अभिनेता गौरव खन्ना को।

विज्ञापन
Gaurav Khanna Celebrity Masterchef Contestant Talk About Delhi Memories
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial

विस्तार

शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में गौरव खन्ना ऐसे प्रतियोगी हैं जो मुश्किल से मुश्किल रेसिपी को भी आसानी बना लेते हैं। हाल ही में एक एपिसोड में चाट रेसिपी बनाने की चुनौती दी गई थी। इस चाट रेसिपी को बनाने के दौरान गौरव खन्ना ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया, दिल्ली में गुजारे अपने दिनों की कई बातें साझा कीं। 

विज्ञापन

दिल्ली की यादों में खो गए गौरव खन्ना 
गर्मी और सर्दियों की छुट्टी में गौरव खन्ना कानपुर से दिल्ली अपने रिश्तेदारों के घर जाया करते थे। उन छुट्टियों में गौरव ने दिल्ली की चाट खूब खाई है। वह कहते हैं, ‘आज जब चाट रेसिपी बनाने की चुनौती मिली तो मुझे दिल्ली के पुराने दिन याद आ गए। सच में दिल्ली दिल वालों की है और यहां का खाना तो कमाल का है।’

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Gaurav Khanna: गौरव खन्ना-निक्की तंबोली के बीच हुई बहस, एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाते दिखे टीवी कलाकार  
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


शो में हुए झगड़े को लेकर चर्चा में आए 
पिछले दिनों शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में गौरव खन्ना और निक्की तंबोली के बीच झगड़ा भी हुआ। इस झगड़े में गौरव का सपोर्ट सोशल मीडिया यूजर्स ने किया था। दरअसल, निक्की तंबोली ने गौरव खन्ना को शो में असुरक्षित इंसान बता दिया था। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ा तो निक्की ने गौरव से माफी मांगने की जिद्द पकड़ ली। 

ये खबर भी पढ़ें: Anupamaa: जानिए गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा अनुपमा शो? रूपाली गांगुली के साथ अनबन पर दी प्रतिक्रिया

सीरियल अनुपमा को अचानक छोड़ दिया 
गौरव खन्ना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कुछ समय पहले तक सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आ रहे थे। लेकिन अचानक ही अभिनेता ने ये सीरियल छोड़ दिया। गौरव से पहले भी कई एक्टर्स इस सीरियल को छोड़ चुके हैं। इस सीरियल में रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका में नजर आती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि गौरव और रुपाली गांगुली के बीच अनबन हो रही थी, इसलिए अभिनेता ने शो छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed