Gaurav Khanna: गौरव खन्ना-निक्की तंबोली के बीच हुई बहस, एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाते दिखे टीवी कलाकार
गौरव खन्ना टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ छोड़ने के बाद रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो पर एक दूसरी प्रतियोगी और अभिनेत्री निक्की तंबोली से उनकी बहस हो गई। जानिए, इस बहस की वजह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरव खन्ना ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में इन दिनों छाए हुए हैं। वह अच्छे अभिनेता होने के साथ, कमाल के कुक भी हैं। हाल ही में एक कुकिंग टास्क के दौरान उनका और निक्की तंबोली का झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ कहा।
निक्की ने गौरव को असुरक्षित इंसान बताया
एक टास्क के दौरान गौरव, निक्की और बाकी प्रतियोगी को कुकिंग करने का अलग-अलग समय मिला। इसी बीच गौरव ने कहा कि निक्की के पास पहले ही इम्यूनिटी पीन है यानी वह गेम में सुरक्षित हैं। इस पर निक्की बोली कि गौरव एक असुरक्षित आदमी है। इस बात पर गौरव ने निक्की को कहा कि जो बातें आप बोल रही हैं, वह आपकी सोच को दिखाता है।
ये लोग भी हैं शो में प्रतियोगी
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में गौरव खन्ना, निक्की तंबोली के अलावा तेजस्वी प्रकाश भी बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। शो में जज के तौर पर फराह खान, शेफ रणबीर बरार और विकास खन्ना नजर आ रहे हैं। शो में अपनी कुकिंग से प्रतियोगियों को शेफ विकास, रणबीर और निर्देशक फराह को प्रभावित करना होता है।
‘अनुपमा’ सीरियल में गौरव ने छाेड़ी गहरी छाप
गाैरव खन्ना ने कई टीवी सीरियल में रोमांटिक हीरो के रोल निभाए हैं। सीरियल ‘अनुपमा’ में भी वह रुपाली गांगुली के अपोजिट नजर आए। सीरियल में गौरव खन्ना ने अनुज नाम का किरदार निभाया था। इस किरदार को काफी पसंद किया गया था।