फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Fauji 2 Shah rukh Khan debut show sequel will come after 36 years Gauahar Khan and vicky jain part of it

Fauji 2: 36 साल बाद आएगा शाहरुख खान के शो 'फौजी' का सीक्वल, विक्की जैन के साथ गौहर खान होंगी इसका हिस्सा

Wed, 16 Oct 2024 09:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 16 Oct 2024 09:36 AM IST
सार

शाहरुख खान का पहला शो 'फौजी' 36 साल बाद सीक्वल के साथ वापसी कर रहा है। इसमें विक्की जैन और गौहर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
Fauji 2 Shah rukh Khan debut show sequel will come after 36 years Gauahar Khan and vicky jain part of it
फौजी-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान का पहला शो 'फौजी' 36 साल बाद सीक्वल के साथ वापसी कर रहा है। 1988 में लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार कपूर द्वारा निर्देशित इस शो ने शाहरुख को एक प्रमुख भूमिका में टेलीविजन पर लॉन्च किया और उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया। अब, यह पता चला है कि 'फौजी' का सीक्वल बन रहा है। 'फौजी 2' को लेकर हाल ही में दिलचस्प जानकारी सामने आई। 'फौजी 2' में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के मुख्य भूमिका में नजर आने की खबरें हैं। 

विज्ञापन

गौहर खान भी होंगी 'फौजी 2' का हिस्सा

'फौजी 2' में गौहर खान भी नजर आएंगी। शो में अभिनय करने के अलावा, विक्की संदीप सिंह के साथ इसके सह-निर्माता भी हैं। यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। यह बड़ी खबर संदीप सिंह ने साझा की, जिन्होंने टीजर पोस्ट किया और कैप्शन दिया, 'भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित शो वापस आ रहा है। हमें फौजी 2 की वापसी कराते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है। इस उल्लेखनीय यात्रा में हमारे साथ जुड़ें। अपडेट के लिए बने रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

एलान से उत्साहित प्रशंसक 

इस एलान ने शो की पहली किस्त के दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वाह, वाह, वाह, क्या वापसी है। बिग बॉस में अपनी यादगार उपस्थिति के बाद अगर विकास जैन वहां हैं तो यह ड्रामा से भरपूर होगा। ये तो हिट होने वाला है।' एक अन्य यूजर लिखा, 'हमारे प्यारे विक्की भैया के डेब्यू के लिए बेहद उत्साहित हूं। शुभकामनाएं मिस्टर जैन। अच्छी खबर। फौजी 2 जरूर देखना चाहूंगा।'

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक रिलीज से पहले कार्तिक ने साझा किया BTS वीडियो, फैंस उत्साहित

विज्ञापन

कौन हैं विकास जैन? 

विकास जैन की बात करें तो वह मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति हैं। उन्हें 'बिग बॉस 17', 'लाफ्टर शेफ्स' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कर्नल संजय सिंह की भूमिका निभाएंगे, जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर की भूमिका में नजर आएंगी।

Hema Malini Birthday: शुरुआती दिनों में काफी पतली दिखा करती थीं हेमा मालिनी, नहीं मिलता था फिल्मों में काम

सुपरहिट रहा था 'फौजी' 

1980 के दशक में रिलीज 'फौजी' दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। यह शो भारतीय सेना की उपलब्धियों, असफलताओं और संघर्षों पर प्रकाश डालता है। शाहरुख ने अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि यह किरदार भारतीय सेना के बॉम्बे सैपर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल संजय बनर्जी से प्रेरित था। यह शो जबरदस्त हिट रहा और आज भी प्रशंसक इसे दोबारा देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed