फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa 3 BTS Video of Title Track share by Kartik Aaryan Release Fans Reaction

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक रिलीज से पहले कार्तिक ने साझा किया BTS वीडियो, फैंस उत्साहित

Wed, 16 Oct 2024 09:09 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 16 Oct 2024 09:09 AM IST
सार

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह फिल्म के लिए और अधिक बढ़ गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा बनकर लोगों का भूत भगाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 BTS Video of Title Track share by Kartik Aaryan Release Fans Reaction
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कार्तिक ने भूल भुलैया 3 के आगामी टाइटल सॉन्ग का टीजर वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसने प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया है। इस गाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गायक पिटबुल और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने मिलकर काम किया है। उत्साह के स्तर को बनाए रखने के लिए कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक भूल भुलैया 3 का एक शानदार BTS वीडियो साझा किया। कल सिर्फ फिल्म का टाइटल ट्रैक का टीजर रीलिज हुआ था, आज पूरा गाना रिलीज होगा।
विज्ञापन


कार्तिक ने साझा किया BTS वीडियो
कार्तिक ने टाइल ट्रैक का बीटीएस वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'कल के लिए सुपर एक्साइटेड।' कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया, जिसमें आप देख सकते हैं कि गाने पर काम चल रहा है, जबकि वह वीडियो बनाते और गाने के बोल को लिप-सिंक करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक के प्रशंसक लगातार उनके इस लाजवाब वीडियो पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "बेहद शानदार" एक और फैन ने लिखा, "गाने का टीजर देखकर मजा आ गया।" एक और फैने ने लिखा, 'सर गाना आज कितने बजे रिलीज होगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)




आज होगा पूरा गाना रिलीज
इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक का टीजर साझा किया था। इस गाने को पिटबुल और दिलजीत दोसांझ ने साथ मिलकर तैयार किया है। इस गाने के टीजर में कार्तिक शानदार हुक स्टेप्स करते नजर आए। उनका स्वैग और स्टाइल के तो फैंन दीवाने हो गए। कार्तिक ने इस गाने के टीजर के साथ कैप्शन में लिखा था, "रूह बाबा सबसे अच्छे कोलाब दिलजीत और पिटबुल एन द ओजी नीरज के साथ वैश्विक हो जाता है, स्पूकी स्लाइड के लिए तैयार हो जाओ।" आज टाइल ट्रैक का पूरा गाना रिलीज होगा। 

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा राजकुमार राव और पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 के कुछ कलाकार भी तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।
Nora Fatehi: न्यू यॉर्क की दिवाली पार्टी में नोरा हुईं शामिल, मैत्रेयी के साथ किया 'नाच मेरी रानी' पर डांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed