फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Exclusive Serial Parineetii actress anchal Sahu told I think this is very good content and will be liked by the people

Exclusive: शो ‘परिणीति’ में दो सहेलियां करेंगी एक ही दूल्हे से शादी, एक्ट्रेस आंचल साहू ने बताई सीरियल की कहानी

Wed, 09 Feb 2022 12:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 09 Feb 2022 12:50 AM IST
सार

एक्ट्रेस आंचल साहू जल्द ही टीवी सीरियल 'परिणीति' में दिखाई देंगी। इस सीरियल में दो बेस्ट फ्रैंड की कहानी दिखाई जाएगी, जिनकी एक ही लड़के से शादी हो जाती है। इस सीरियल के प्रोमो को फैंस ने खूब पसंद किया है।

विज्ञापन
Exclusive Serial Parineetii actress anchal Sahu told I think this is very good content and will be liked by the people
परिणीति टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एकता कपूर टीवी की दुनिया में ‘नागिन 6’ के साथ-साथ एक और नया सीरियल लॉन्च करने जा रही हैं। इस सीरियल का नाम है परिणीति, जिसमें दो बेस्ट फ्रैंड्स परिणीत और नीति की कहानी को दिखाया जाएगा। लेकिन सीरियल में एक धमाकेदार ट्विस्ट आएगा। दोनों की शादी एक ही इंसान से हो जाएगी। इस सीरियल में परिणीत के किरदार को आंचल साहू निभाती दिखेंगी और नीति के रूप में तन्वी डोगरा नजर आएंगी। दोनों की शादी जिस शख्स से होगी, वो राजीव है। ये किरदार अंकुर वर्मा निभाते नजर आएंगे। फैंस इस सीरियल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये सीरियल 14 फरवरी से कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। लेकिन सीरियल के शुरू होने से पहले एक्ट्रेस आंचल साहू ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत की। इस दौरान अभिनेत्री ने सीरियल और अपने किरदार से जुड़ी कई खास बातें बताईं।

विज्ञापन

 
सवाल- आपके सीरियल के प्रोमो को लोगों ने खूब पसंद किया है, लेकिन कहानी ने सवाल काफी खड़े कर दिए... इसके बारे में आप क्या कहेंगी?
आंचल साहू ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अपने सीरियल बारे में बात करूं तो ये सीरियल दो बेस्ट फ्रैंड्स का है, जो परिणीत और नीती है। ये दोनों एक-दूसरे के लिए बेहद खास हैं लेकिन दोनों ही एक-दूसरे से अलग हैं। एक बड़े-बड़े सपने देखती है और दूसरी छोटी-छोटी बातों पर खुश हो जाती है। दोनों पक्की सहेलियां हैं लेकिन बाद में दोनों एक ही इंसान से शादी कर बैठती हैं। इसका दोनों के रिश्ते पर क्या असर होता है। शो की कहानी इस पर है। मुझे लगता है कि ये बहुत अच्छा कॉन्टेंट है और लोगों द्वारा इसे पसंद किया जाएगा।
विज्ञापन

 
सवाल- लेकिन आपको नहीं लगता कि ये विषय थोड़ा संवेदनशील हो गया?
आंचल ने कहा, 'हां, संवेदनशील तो है लेकिन ये शो का ग्राफ है थोड़ी दोस्ती और कड़वाहट। फिल्म की तरह है। लोग इस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहने वाले हैं। उनके मन में आएगा कि अब क्या होगा अब क्या होगा। कहानी ऐसी बिल्कुल नहीं है कि चल रहा है तो चल रहा है। मुझे आशा है कि ऑडियंस को ये शो पसंद आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Exclusive Serial Parineetii actress anchal Sahu told I think this is very good content and will be liked by the people
anchal sahu - फोटो : कलर्स टीवी

सवाल- आपको इस सीरियल में रोल कैसे मिला?
एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, इस शो का जब पहला प्रोमो आया था तब इसका नाम कुछ और था। तब मैंने भी देखा था कि कोई शो आ रहा है। उस वक्त तक मैं सीरियल से नहीं जुड़ी थी। मुझे बस पता था कि कोई नया शो आ रहा है। फिर मेरे पास प्रोडक्शन से कॉल आया। उसके बाद लुक टेस्ट और सब कुछ हुआ। लेकिन मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि फाइनली मेरा हो चुका है और ये शो भी हो रहा है।'
 
सवाल- सीरियल में आपका किरदार काफी सिंपल है लेकिन असल जिंदगी में आंचल साहू कैसी हैं? क्या वह भी परिणीत की तरह हैं?
आंचल साहू ने अपने जवाब में कहा, ‘परिणीत और आंचल में एक चीज मिलती-जुलती है कि दोनों ही थोड़ा कम बोलती हैं। दोनों ही थोड़ा अपने में रहने वाली हैं। बाकी दोनों में कुछ अंतर हैं जैसे दोनों के सपने अलग हैं। आंचल अपने ड्रीम के लेकर जोशीली है लेकिन परिणीत नहीं है। मुझे कैरेक्टर को समझने में थोड़ा समय लगा। लेकिन डायरेक्टर और क्रिएटिव टीम का धन्यवाद कि उन्होंने इतने शानदार तरीके से ये शो लिखा। बहुत मुश्किल होता है कि आप कम शब्दों में अपनी बात को ऑडियंस तक पहुंचाए। परिणीत कम बोलती है लेकिन उसकी आंखों से सब जाहिर हो जाता है। ये किरदार मेरे बाकी रोल से काफी अलग है। मैंने जब बोंदिता का रोल प्ले किया था तब वह काफी एक्टिव और चुलबुली लड़की थी। इसी वजह से ये किरदार मेरे लिए काफी अलग है। मैं अब तक इसे समझ रही हूं।'
 
सवाल- इस सीरियल के अलावा आपका कोई और प्लान है, जिसे आप आगे करना चाहती हैं?
आंचल ने कहा, 'मैं कभी चीजों को प्लान नहीं करती हूं। मैं बस फ्लो के साथ आगे बढ़ती हूं। मैंने ये भी प्लान नहीं किया था कि ये सीरियल करूंगी। ‘बैरिस्टर बाबू’ के बाद मैंने सोचा था कि थोड़ा ब्रेक लेते हैं। लेकिन जब आपके पास काम आता है तो आप मना नहीं कर सकते। इसी वजह से मैं फ्लो के साथ चलना पसंद करती हूं।'
 
सवाल- कोई ऐसा किरदार जो आप अपने करियर में जरूर करना चाहती हैं?
आंचल ने अपने आखिरी सवाल के जवाब में कहा, 'मैं चाहती थी कि परिणीत जैसा कोई किरदार मिले और मुझे अब ये मिल गया। हर एक्टर का ये सपना होता है कि उसका किरदार सबसे अलग हो। मैं बहुत धन्य हूं कि मुझे परिणीति मिला। ये मेरे बाकी किरदार से अलग है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed