{"_id":"64a553c41d2fb66c6307f0e6","slug":"crime-patrol-48-hours-brings-viewers-a-fresh-limited-season-with-fast-paced-and-intriguing-crime-cases-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime Patrol 48 Hours: क्राइम पेट्रोल में 48 घंटे में सुलझेंगी कई अनसुलझी कहानियां, इस दिन दस्तक देगा शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Crime Patrol 48 Hours: क्राइम पेट्रोल में 48 घंटे में सुलझेंगी कई अनसुलझी कहानियां, इस दिन दस्तक देगा शो
Wed, 05 Jul 2023 05:20 PM IST
साक्षी पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:20 PM IST
सार
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन दर्शकों के लिए क्राइम पेट्रोल का नया सीजन लेकर आ रहा है। 'क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर्स' का 10 जुलाई को होगा और प्रसारित रात 10:00 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विस्तार
टीवी का सबसे पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल एक बार फिर अपराध के मामलों की जांच करने के लिए वापस आ रहा है। जी हां, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन दर्शकों के लिए क्राइम पेट्रोल का नया सीजन लेकर आ रहा है। 'क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर्स' के इस नए सीजन में असाधारण जासूसी की कहानी दिखाई जाएगी, जो मामले को सुलझाने में मदद करती है। हर एपिसोड में 48 घंटे की समय सीमा के साथ एक टिक-टिक करती घड़ी होगी। 'क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर्स' का प्रीमियर 10 जुलाई को होगा और प्रसारित रात 10:00 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या है शो की कहानी
कई फोरेंसिक एक्सपर्ट का सुझाव है कि अगर आप पहले 48 घंटों के अंदर कोई सुराग नहीं ढूंढ पाते हैं, तो मामले को सुलझाने की संभावना कम हो जाती है। क्राइम पेट्रोल का यह नया सीजन उन महत्वपूर्ण घंटों पर केंद्रित है, जो मामले को बना या बिगाड़ सकते हैं क्योंकि जांच टीमें अपने मामलों को सुलझाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ती हैं। दूसरों के बीच लालच, जुनून और बदले की भावना के मामलों को छूते हुए यह मनोरंजक अपराध शो सबसे जटिल मामलों को सुलझाने के लिए पर जोर देता है।
विज्ञापन
रहस्यमयी कहानियों से भरपूर है यह सीजन
अपराधिक मामलों को तेजी और प्रभावी ढंग से सुलझाने में यह सीजन रहस्यमयी कहानियों का वादा करता है, जो आपको अपने टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Vidya Balan: प्यार में धोखा खा चुकी हैं विद्या, बोलीं- इंसान को वह सब चीजें छोड़ देनी चाहिए जो काम नहीं आती