फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Celebrity MasterChef Contestant Gaurav Khanna Praise By Chef Ranveer Brar

Gaurav Khanna: शेफ रणवीर बरार ने कहा- इस कानपुर के लड़के से बचकर रहना, नेटिजन्स ने बढ़ाया गौरव खन्ना का हौसला

Mon, 31 Mar 2025 07:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 31 Mar 2025 07:31 PM IST
सार

गौरव खन्ना टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ छोड़ने के बाद कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शेफ रणवीर बरार ने बाकी प्रतियोगी से कहा कि गौरव खन्ना से सचेत रहें। ऐसा कहने के पीछे क्या वजह थी, जानिए? 

विज्ञापन
Celebrity MasterChef Contestant Gaurav Khanna Praise By Chef Ranveer Brar
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial

विस्तार

इन दिनों टीवी एक्टर गौरव खन्ना ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शेफ रणवीर बरार, जो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के जज हैं, उन्होंने बाकी प्रतियोगी को गौरव खन्ना से बचकर रहने की सलाह दी। आखिर शेफ रणवीर बरार ने ऐसा क्यों कहा? और इसके बाद गौरव के फैंस सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाते क्यों दिखे? जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


शेफ रणवीर बरार ने गौरव को सराहा
हालिया ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एपिसोड में गौरव खन्ना ने एक खास रेसिपी शेफ रणवीर बरार और निर्देशक फराह खान के सामने पेश की। जिसे चखकर दोनों ने गौरव की खूब तारीफ की। इसके बाद शेफ रणवीर ने कहा, ‘भाई-बहनों, गौरव से बचकर रहना, कानपुर का ये लड़का अब भी रेस में है।’ इस बात के जरिए शेफ रणवीर कहना चाहते थे कि गौरव अब भी शो जीतने की दौड़ में शामिल हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Nikki Tamboli: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में चढ़ा निक्की तंबोली का पारा, क्यों सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


फैंस ने अभिनेता की तारीफ कर दी
शेफ रणवीर बरार के बाद गौरव खन्ना के तारीफ उनके फैंस भी करते दिखे। यह तारीफ गौरव के फैंस ने सोशल मीडिया पर की। अभिनेता के फैंस का कहना था, ‘आखिरकार, गौरव को उनके नाम से अब पहचाना जाना लगा है, अब उन्हें ‘अनुपमा’ सीरियल के अनुज कपाड़िया की पहचान की जरूरत नहीं है।’ एक अन्य सोशल मीडिया यूजर का कहना था, ‘गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी जिद्द और लगन के दम पर शेफ को भी खुश कर दिया है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को याद आए पुराने दिन, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली का जिक्र करके हुए भावुक 

शो में हुआ झगड़ा भी चर्चा में रहा 
पिछले दिनों इस कुकिंग रियालिटी शो में गौरव खन्ना और निक्की तंबोली के बीच बहस भी हुई, झगड़ा हुआ। लेकिन दोनों के बीच सुलह हो चुकी है। एक कुकिंग टास्क में दोनों को मिलकर काम करते देखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed