Bigg Boss OTT 2: इन सेलेब्स ने ठुकराया 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ऑफर, एक ने तो पोस्ट शेयर कर दी सफाई
पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन का हिस्सा बनने से कई चर्चित चेहरों ने साफ इनकार कर दिया है।
विस्तार
पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। 'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होने वाला है। शो में सलमान ओटीटी पर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अब खबर सामने आई है कि बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन का हिस्सा बनने से कई चर्चित चेहरों ने साफ इनकार कर दिया है।
बिग बॉस ओटीटी में नहीं नजर आएंगे राजीव सेन
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन सलमान के इस विवादित शो का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अब खबर सामने आई है कि उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया है। राजीव ही नहीं इंडियन आइडल के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण का नाम भी कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा था, लेकिन अब उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट डालकर इस शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार किया।
आदित्य ने स्टोरी शेयर कर दी सफाई
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं इस चीज को आपके लिए आसान बना देता हूं। खतरों के खिलाड़ी एक अकेला ऐसा रियलिटी शो था और होगा, जिसमें आपने मुझे देखा है। वह बहुत ही शानदार अनुभव था, जिसको मैं हमेशा चीयर करूंगा। बिग बॉस ओटीटी को उनके नए सीजन के लिए बधाई।"
फहमान खान नहीं भी नही है शो का हिस्सा
रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य नारायण के अलावा इमली फेम फहमान खान ने भी सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। फहमान बतौर गेस्ट बिग बॉस सीजन 16 में नजर आए थे और इन दिनों वह कलर्स का शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' कर रहे हैं। इसके अलावा लॉक अप सीजन एक के विनर मुनव्वर फारुकी भी इस शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं, वह इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Chidiakhana: रवि किशन बोले, क्रिकेट के साथ अन्य खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी, जगह जगह हो स्टेडियम का निर्माण
Sunny Leone: सनी के लिए आसान नहीं था एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर, जान से मारने की मिली थी धमकी