फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ayesha Kapoor Sherdil shergill actress casting couch reveal producer asked her to marry him for debut in tv

Ayesha Kapoor: 'प्रोड्यूसर ने शो के बदले की थी शादी की मांग', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं टीवी एक्ट्रेस आयशा

Sat, 12 Nov 2022 01:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 12 Nov 2022 01:18 PM IST
सार

धीरज धूपर और सुरभि चंदना स्टारर इस सीरियल से शुरुआत करने वाली आयशा ने अपनी पर्सनल लाइफ और डेब्यू तक के सफर के बारे में बात की है। अभिनेत्री का कहना है कि शोबिज में कदम रखना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

विज्ञापन
Ayesha Kapoor Sherdil shergill actress casting couch reveal producer asked her to marry him for debut in tv
आयशा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच तो जैसे आम बात हो गई है। कई अभिनेत्रियां इस बारे में आवाज उठा चुकी हैं। हाल ही में  'शेरदिल शेरगिल' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री आयशा कपूर ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में डेब्यू से पहले एक लड़की को क्या-क्या झेलना पड़ता है उस पर से पर्दा उठाया है। टीवी इंडस्ट्री में आयशा कपूर ने अभी अपना सफर शुरू किया है। धीरज धूपर और सुरभि चंदना स्टारर इस सीरियल से शुरुआत करने वाली आयशा ने अपनी पर्सनल लाइफ और डेब्यू तक के सफर के बारे में बात की है। अभिनेत्री का कहना है कि शोबिज में कदम रखना बिल्कुल भी आसान नहीं था।  

विज्ञापन

कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल में धीरज धूपर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली आयशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए। इसमें अभिनेत्री ने डेब्यू करने के लिए किए गए अपने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया। आयशा ने बताया जब वह अपना टीवी डेब्यू करने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं, तब प्रोड्यूसर्स उनसे किस-किस तरह की डिमांड्स करते थे। एक प्रोड्यूसर्स ने तो उनके सामने शर्त रखी थी कि टीवी में डेब्यू के लिए उन्हें उनसे शादी करनी होगी, तभी वह अभिनय जगत में कदम रख पाएंगी।
Brahmastra 2: क्या बाहुबली 2 से इंस्पायर्ड होगी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2'? आया देव से जुड़ा बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में आयशा कपूर ने खुलासा किया कि, 'मैं शुरुआत से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। लेकिन मेरा सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। शुरुआत में जब मैं लोगों से मिलती थी तो वह मुझे गलत तरीके से गाइड किया करते थे। लोग खुद को कास्टिंग और कॉर्डिनेटर्स बताते थे और मैं उनकी बातों में आ जाया करती थी। जब-जब मैं ऑडिशन देने जाती थी तब-तब मुझे कन्फ्यूजन हुआ करती थी। बाद में कहीं जाकर मैंने उस तरह के फेक लोगों से पीछा छुड़ाया और उनसे बाहर निकलने का रास्ता देखा। वेब सीरीज में मुझे कुछ अच्छे किरदार ऑफर हुए थे। लेकिन मैं टीवी सीरियल्स करना चाहती थी। वेब सीरीज में काम करने के बाद मुझे कहीं जाकर टीवी शो मिला।'
Hera Pheri 3: कार्तिक की ‘हेरा फेरी 3’ में एंट्री से ट्विटर पर मचा बवाल, यूजर बोले- अक्षय नहीं तो फिल्म नहीं

विज्ञापन

आयशा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे एक बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर हुआ था, जिसमें मैं बतौर लीड नजर आने वाली थी। लेकिन शो के प्रोड्यूसर ने मेरे सामने एक शर्त रखी थी। उनका कहना था कि अगर मैं उनसे शादी करती हूं, तभी मुझे यह लीड रोल मिलेगा। जबकि मैंने शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन जब बाद में मैंने प्रोड्यूसर की इस डील के लिए न कहा तो उन्होंने मुझे शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुझे मेरे काम किए हुए दिनों तक की सैलरी तक नहीं दी गई थी। मुझे हंसी तब आई, जब उन्होंने कहा कि वह मुझे मुंबई में लग्जूरियस लाइफ देंगे और एक आरामदायक जिंदगी भी। मतलब फेम और पैसा मुझे बिना हार्डवर्क किए ही मिल जाएगा। मुझे बस उनसे शादी करनी होगी। मैंने शॉर्टकट न अपनाने का फैसला लिया और उन्हें न कह दिया था।'
Black Panther 2: ब्लैक पैंथर 2 ने बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों को पटका, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed