फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hera Pheri 3 fans are not happy with kartik aaryan replacing akshay kumar in film as raju

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ में कार्तिक की एंट्री से ट्विटर पर मचा बवाल, यूजर बोले- अक्षय नहीं तो फिल्म नहीं

Sat, 12 Nov 2022 12:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 12 Nov 2022 12:03 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन 'हेरी फेरी 3' का हिस्सा होने वाले हैं, जिसकी पुष्टि परेश रावल कर चुके हैं। लेकिन अभिनेता की फिल्म में एंट्री अक्षय कुमार के फैंस को रास नहीं आ रही है और वे सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hera Pheri 3 fans are not happy with kartik aaryan replacing akshay kumar in film as raju
कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरी फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में काफी समय से फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब फिल्म में बाबू राव का किरदार निभा चुके परेश रावल के हेरी फेरी 3 में कार्तिक आर्यन की एंट्री के बारे में बताने के बाद से ही फैंस निराश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन के होने पर यूजर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को परेश रावल से एक फैन ने ट्वीट कर सवाल पूछा था कि क्या कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगे? इस पर जवाब देते हुए परेश रावल ने कहा था कि हां यह सच है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। मेकर्स के साथ कई बार बैठक करने के बाद भी बात नहीं बनी, तो उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। वहीं, अब राजू यानी हेरा फेरी के अक्षय कुमार के फैंस ट्विटर पर अपना नाराजगी का इजहार कर रहे हैं और उनका कहना है कि अक्षय नहीं तो फिल्म नहीं। 

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बाद प्रियंका चौधरी हुईं घर से बाहर? TRP का खेल या मेकर्स का नया पैंतरा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा, अगर परेश रावल हेरा फेरी का दिल हैं तो, अक्षय कुमार आत्मा है। अक्षय कुमार के बिना हेरी फेरी एक डेड बॉडी की तरह होगी, जिसमें आत्मा नहीं है। वहीं एक अन्य ने लिखा, जब कोई कहता है कि उन्होंने हेरा फेरी में अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन को रिप्लेस कर दिया तो मेरा रिएक्शन ऐसा है कि अक्षय कुमार नहीं तो हेरी फेरी 3 नहीं। 

Brahmastra 2: क्या बाहुबली 2 से इंस्पायर्ड होगी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2'? आया देव से जुड़ा बड़ा अपडेट

 


 
 

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर अक्षय कुमार को भी टैग कर कह रहे हैं कि वह फिल्म का हिस्सा बने उनके बिना ये अधूरी है। एक ने लिखा, प्लीज अक्षय सर हेरी फेरी आपके बिना अधूरी है और आपकी पोज..., तो दूसरे ने लिखा, राम के बिना रामायण, कृष्ण के बिना महाभारत और अक्षय कुमार के बिना हेरी फेरी अधूरी है। इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'हम अपने बचपन के पसंदीदा किरदार को उन्हें बर्बाद नहीं करने देंगे', तो दूसरे ने कहा, 'ये बस एक फिल्म नहीं हमारा इमोशन है, हम राजू की विरासत को खराब नहीं होने दे सकते।'  

Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed