फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Brahmastra 2 reports claim that ranbir kapoor will play dev with deepika padukone same as prabhas in baahubali

Brahmastra 2: क्या बाहुबली 2 से इंस्पायर्ड होगी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2'? आया देव से जुड़ा बड़ा अपडेट

Sat, 12 Nov 2022 11:15 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 12 Nov 2022 11:15 AM IST
सार

पहले पार्ट के कलाइमैक्स में लोगों के दिलों में देव के किरदार को लेकर उत्सुकता छोड़ने वाले अयान मुखर्जी ने रणबीर की मां का चेहरा तो दर्शकों के सामने ला दिया है। लेकिन देव के किरदार को लेकर अब भी खबरों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
Brahmastra 2 reports claim that ranbir kapoor will play dev with deepika padukone same as prabhas in baahubali
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो महीने पहले रिलीज हुई अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' अब भी किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट  स्टारर ब्रह्मास्त्र के शानदार वीएफएक्स का जादू अभी भी लोगों के दिलों में बरकरार है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से इसे एक बार फिर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले पार्ट के कलाइमैक्स में लोगों के दिलों में देव के किरदार को लेकर उत्सुकता छोड़ने वाले अयान मुखर्जी ने रणबीर की मां का चेहरा तो दर्शकों के सामने ला दिया है। लेकिन देव के किरदार को लेकर अब भी खबरों का बाजार गर्म है। देव के किरदार को निभाने वाले एक्टर के नाम को लेकर फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। ऐसे में अब 'ब्रह्मास्त्र 2'  से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें देव के किरदार का नाम साफ हो रहा है।

विज्ञापन

अयान मुखर्जी ने फिल्म के पहले ही पार्ट में साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मां 'अमृता' के किरदार में नजर आने वाली हैं। वह 'अस्त्रों की दुनिया' में जल अस्त्र का किरदार में दिखाई देंगी, जो देव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लेकिन देव के किरदार में कौन नजर आने वाला है इसका खुलासा होना अभी बाकी है। अभी तक 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव के किरदार के लिए अभी तक रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और यश का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र 2-देव' में देव के किरदार में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। इसके पीछे रिपोर्ट्स में एक थ्योरी लगाई जा रही है, जो एस एस राजामौली की 'बाहुबली 2' से मेल खाती है।
Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो... 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्योंकि शिवा, देव का बेटा है, तो  ऐसे में रणबीर ही फिल्म में देव का किरदार निभा सकते हैं। इसका कनेक्शन प्रभास की 'बाहुबली 2' जोड़ जा रहा है। ऐसा होने का कारण यह है कि प्रभास ने भी 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में स्क्रीन पर बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाया था। प्रभास ने अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। वहीं कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव और शिवा दोनों का किरदार रणबीर कपूर निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।  
Vinod Kapri: पर्दे पर उतरेगी जंगलों में भटके फौजी की सच्ची कहानी, नेशनल अवॉर्ड विनर विनोद को मिला सैफ का साथ

विज्ञापन

अगर इन रिपोर्ट्स में जरा भी सच्चाई है, तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 'ये जवानी है दीवानी' के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर इश्क फरमाते नजर आएंगे। 'ब्रह्मास्त्र' ने बायकॉट गैंग के टारगेट पर आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। भारत में इसका कुल कलेक्शन करीब 268 करोड़ रुपये रहा था और अभी कुछ ही दिनों पहले यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है।
Bollywood Celebs: मुंबई की सड़कों पर दिखे सितारे, कोई जिम के बाहर तो कोई एयरपोर्ट पर हुआ स्पॉट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed