फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Avika Gor celebrates her first Valentine's Day after marriage with her husband Milind Chandwani

अविका गोर ने शादी के बाद मनाया अपना पहला 'वैलेंटाइन डे', पति मिलिंद चंदवानी के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Sat, 14 Feb 2026 04:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 14 Feb 2026 04:47 PM IST
सार

Avika Gor First Valentine's Day: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री अविका गोर शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रही हैं। अविका ने इस खस दिन पर पति मिलिंद चंदवानी को इस खास पोस्ट के जरिए जमकर प्यार बरसाया है।

विज्ञापन
Avika Gor celebrates her first Valentine's Day after marriage with her husband Milind Chandwani
अविका और मिलिंद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अविका ने 30 सितंबर, 2025 को राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने लंबे समय के प्रेमी मिलिंद चंदवानी से शादी की थी। इन दोनों ने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी की थी। आज 'वैलेंटाइन डे' पर अविका ने अपने पति मिलिंद को एक प्यारे पोस्ट के जरिए वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में उनके जैसा पति पाकर वह कितनी आभारी हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

वैलेंटाइन डे पर अविका का प्यार भरा पोस्ट
अविका गौर ने इस वैलेंटाइन डे पर अपने पति मिलिंद चंदवानी को एक पोस्ट के जरिए विश किया है। अविका ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार तस्वीरे शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'हाय पतिदेव, कभी-कभी मैं चुपचाप बैठकर सोचती हूं कि मुझे आप जैसे साथी मिला, मैं कितनी खुशकिस्मत हूं, और ये सोचकर मेरी आंखें भर आती हैं। गहरे और शांत तरीके से ये एहसास मुझे छू जाता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Avika Gor (@avikagor)


विज्ञापन
विज्ञापन

साथ और सहारा देने के लिए धन्यवाद 
अविका ने आगे पति के लिए लिखा, 'आप मेरी जिंदगी में आए और इसे सुरक्षित और मजबूत बनाया। आप मुझे वैसा प्यार देते हैं, जिसकी मुझे जरूरत थी। जब मैं अच्छा परफॉर्म करती हूं, तो आप मेरे साथ खड़े रहते हैं। और जब मैं मुश्किल में होती हूं, तो आप मुझे और ज्यादा कसकर गले लगा लेते हैं। ऐसा प्यार बहुत कम मिलता है। मैं इसे कभी हल्के में नहीं लेती।'

यह भी पढ़ें: 'वैलेंटाइन डे' पर देखें बॉलीवुड की सदाबहार सात रोमांटिक फिल्में, 'वीर जारा' से लेकर 'आशिकी 2' तक शामिल

विज्ञापन

सपोर्ट के लिए किया शुक्रिया
अविका ने आगे लिखा, 'मैं आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करती हूं- आपके सब्र के लिए, आपकी ताकत के लिए, आपके चुपके-चुपके किए बलिदानों के लिए, और आपकी वो हंसी के लिए जो मेरे सबसे बुरे दिनों को भी रोशन कर देती है। मैं शुक्रगुजार हूं कि आप हमारी रक्षा करते हैं, मुझ पर भरोसा करते हैं, और हर दिन बिना किसी हिचकिचाहट के मुझे चुनते हैं। आप सिर्फ मेरे पति नहीं हो। आप मेरा घर हो। मेरी सुकून हो। मेरी सबसे बड़ी नेमत हो।'

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने ससुर को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर

मिलिंद चंदवानी को दीं वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं
अविका ने आगे मिलिंद को वैलेंटाइन की बधाई देते हुए लिखा, 'पति-पत्नी के रूप में ये हमारा पहला वैलेंटाइन डे है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मुझे इतने प्यार से प्यार करने के लिए शुक्रिया। मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगी, तुम्हारा सम्मान करूंगी और तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकती। तुम्हारी पत्नी।'

यह भी पढ़ें: विक्की कौशल ने मनाया 'छावा' की पहली सालगिरह का जश्न, इमोशनल पोस्ट में लिखा- 'मैं सिर झुकाता हूं...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed