विक्की कौशल ने मनाया 'छावा' की पहली सालगिरह का जश्न, इमोशनल पोस्ट में लिखा- 'मैं सिर झुकाता हूं...'
One Year Of Chhaava: आज, 14 फरवरी को फिल्म 'छावा' की रिलीज को पूरे एक साल हो गए हैं। इस खुशी में विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार बहुत शानदार तरीके से निभाया था। लोगों ने उनके अभिनय की बहुत तारीफ की। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और डायना पेंटी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
विक्की का पोस्ट
आज, 14 फरवरी 2026 को, फिल्म 'छावा' के एक साल पूरे होने पर विक्की ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है। इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर भी दिख रहे हैं। विक्की का संभाजी महाराज वाला रोल दर्शकों को बहुत पसंद आया था। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी के जीवन, उनकी बहादुरी और मुगलों के खिलाफ संघर्ष की कहानी पर बनी है।
विक्की का नोट
विक्की ने 'छावा' की इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में इमोशनल नोट लिखा, 'छावा का पहला साल। मैं महान मराठा विरासत और आप सभी के प्रति कृतज्ञता से सिर झुकाता हूं, जिन्होंने हमारे साथ इसे मनाया। आपका प्यार सचमुच बहुत खास रहा है। जय भवानी। जय शिवराय।'
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: 'वैलेंटाइन डे' पर देखें बॉलीवुड की सदाबहार सात रोमांटिक फिल्में, 'वीर जारा' से लेकर 'आशिकी 2' तक शामिल
विक्की कौशल अपनी अगली फिल्मों में व्यस्त हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ विक्की फिल्म 'महावतार' नाम की पौराणिक फिल्म में नजर आएंगे। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की भूमिका निभाएंगे। जिसका पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने ससुर को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर