फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Apoorva Mukhija in Talks for Khatron Ke Khiladi 15 After India’s Got Latent Controversy

Apoorva Mukhija: विवाद के बाद अब खुली अपूर्वा मखीजा की किस्मत, इस रियलिटी शो में आएंगी नजर?

Sat, 05 Apr 2025 12:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:49 PM IST
सार

Apoorva Mukhija In Reality Show: लंबे समय से 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो की वजह से विवादों में घिरी पूर्वा मखीजा जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
Apoorva Mukhija in Talks for Khatron Ke Khiladi 15 After India’s Got Latent Controversy
अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम- @ the.rebel.kid

विस्तार

कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा का नाम सुर्खियों में लगातार बना हुआ है। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में उनकी मौजूदगी ने विवाद खड़ा कर दिया था। अब खबर है कि अपूर्वा जल्द ही एक रियलिटी शो का हिस्सा बन सकती हैं। 

विज्ञापन

Manoj Kumar Death: तस्वीर देख फट जाएगा कलेजा, 'भारत कुमार' को अंतिम विदाई देते हुए बिलख-बिलख कर रोईं पत्नी शशि

विज्ञापन
Trending Videos

रिपोर्ट में दावा

'आईडब्ल्यूएम बज' की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स ने अपूर्वा से बात की है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह इस शो की कंटेस्टेंट बन सकती हैं। यह खबर ऐसे वक्त आई है जब अपूर्वा कानूनी मुश्किलों से भी जूझ रही हैं। हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयरबाइसेप्स के बयानों ने हंगामा मचा दिया था। रणवीर ने एक एपिसोड में कथित तौर पर एक कंटेस्टेंट से अजीब सवाल पूछा था। इस सवाल ने लोगों को नाराज कर दिया था।
Shah Rukh Khan: फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग पर शाहरुख का कायल हुआ ये अभिनेता, साझा किए शूटिंग से जुड़े किस्से

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज हुई थी शिकायत

इसके बाद रणवीर, समय रैना, आशीष चंचलानी और अपूर्वा समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी। उन पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देने का आरोप भी लगा था। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया। विवाद बढ़ने पर समय ने यूट्यूब से शो के सारे एपिसोड हटा दिए और अपनी इंडिया टूर को भी टाल दिया। अपूर्वा ने भी इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में माफी मांगी थी।

विज्ञापन

डिलीट किए सारे पोस्ट

गौरतलब है कि पिछले महीने एएनआई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अपूर्वा खार पुलिस स्टेशन से निकलते हुए दिखी थीं। उन्होंने मास्क से चेहरा ढक रखा था। वीडियो में वह मीडिया के सवालों से बचती दिखी थीं। हाल ही में उन्होंने अपने 30 लाख फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी पोस्ट भी डिलीट कर दी थीं।  दूसरी ओर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर नए पॉडकास्ट के साथ वापसी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed