फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Kumar Death: late actor Wife Shashi Goswami breaks down during the last rites OF Husband

Manoj Kumar Death: 'भारत कुमार' को अंतिम विदाई देते हुए बिलख-बिलख कर रोईं पत्नी शशि, बेटे कुणाल का भी बुरा हाल

Sat, 05 Apr 2025 12:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Apr 2025 12:25 PM IST
सार

Shashi Goswami Breaks Down At Manoj Kumar Last Rites: दिग्गज कलाकार निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार का कल शुक्रवार 04 अप्रैल को निधन हो गया। आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। पति को अंतिम विदाई देते हुए शशि गोस्वामी उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोईं।

विज्ञापन
Manoj Kumar Death: late actor Wife Shashi Goswami breaks down during the last rites OF Husband
मनोज कुमार को अंतिम विदाई देती हुईं पत्नी शशि गोस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

दिग्गज कलाकार मनोज कुमार को आज शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनकी पत्नी शशि गोस्वामी के आंसू नहीं थमे। पति का पार्थिव शरीर देख वे फफक कर रो पड़ीं। उन्हें देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। मनोज कुमार का कल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन


Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ विदाई; अमिताभ समेत कई सितारे पहुंचे

विज्ञापन

Manoj Kumar Death: late actor Wife Shashi Goswami breaks down during the last rites OF Husband
मनोज कुमार-शशि गोस्वामी - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा सहित कई सितारे पहुंचे
मनोज कुमार के निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देश-दुनिया में मौजूद प्रशंसक अलग-अलग अंदाज में दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज शनिवार को मनोज कुमार का अंतिम संस्कार जुहू के पवनहंस श्मशान घाट में किया गया। यहां अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा और राजपाल यादव समेत कई कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान पत्नी शशि अपने पति और लोकप्रिय अभिनेता के पार्थिव शरीर से लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़ीं। यह वीडियो @filmymantramedia इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई है।

Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमिताभ-प्रेम चोपड़ा ने साझा की सुनहरी यादें

Manoj Kumar Death: late actor Wife Shashi Goswami breaks down during the last rites OF Husband
मां को संभालते कुणाल गोस्वामी - फोटो : इंस्टाग्राम

भावुक कर देंगी तस्वीरें
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में शशि गोस्वामी अपने पति को आखिरी विदाई दे रही हैं। इस दौरान उनके आंसू नहीं थम रहे। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी मां को संभाल रहे हैं। हालांकि, खुद कुणाल भी पिता की अंतिम विदाई के दौरान पूरी तरह टूट गए हैं। वे कभी अपने आंसू पोंछ रहे हैं तो कभी मां को सांत्वना दे रहे हैं। मां-बेटे की यह बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें देख किसी का भी कलेजा फट जाएगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

विज्ञापन

Manoj Kumar Death: late actor Wife Shashi Goswami breaks down during the last rites OF Husband
मनोज कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@imdb.com/

पहली नजर में शशि को दिल दे बैठे थे मनोज कुमार
मनोज कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शशि गोस्वामी और दो बेटे-कुणाल गोस्वामी व विशाल गोस्वामी हैं। मनोज कुमार और शशि की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। साल 2013 में दोनों ने एक पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के किस्से सुनाए थे। बताया था कि जब मनोज कुमार ग्रेजुएशन कर रहे थे तो एक दोस्त के घर गए थे। वहीं, पर उन्होंने शशि को देखा था। और उन पर फिदा हो गए। पहली नजर में ही वे शशि को दिल दे बैठे। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्यार में बदला और दोनों ने शादी रचा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed