फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Hit Film Devdas Memories Share By Actor Sikander Kher

Shah Rukh Khan: फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग पर शाहरुख का कायल हुआ ये अभिनेता, साझा किए शूटिंग से जुड़े किस्से

Sat, 05 Apr 2025 12:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:19 PM IST
सार

शाहरुख खान के साथ जो भी कलाकार काम करता है, वह उनका कायल हो जाता है। इसी तरह का अनुभव फिल्म ‘देवदास’ के दौरान एक कलाकार को हुआ, जो उस समय फिल्म में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर काम कर रहा था। जानिए, कौन है वो कलाकार? और शाहरुख के बारे में क्या कहा? 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Hit Film Devdas Memories Share By Actor Sikander Kher
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान ने एक शराबी व्यक्ति का रोल किया। इस फिल्म में देवदास और पारो (ऐश्वर्या राय) के प्रेमी कहानी थी, जिसका अंत दुखद होता है। फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। इस फिल्म की जब शूटिंग हो रही थी तो एक नए कलाकार को बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम करने का मौका संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ मिला। इसी कलाकार ने हाल ही में फिल्म ‘देवदास’ और शाहरुख खान से जुड़ी कुछ खास बातें साझा की हैं।

विज्ञापन


शाहरुख ने दिया कैमरा सेटअप 
हाल ही में टेप ए टेल नाम के यूट्यूब चैनल पर सिकंदर खेर ने फिल्म ‘देवदास’ से जुड़ी बातें साझा की। एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले सिकंदर ने फिल्म ‘देवदास’ में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। वह इस शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के कायल हो गए। वह कहते हैं, ‘ शूटिंग के दौरान मुझे हैंडी कैमरा संभालने में दिक्कत आ रही थी, ऐसे में शाहरुख खान ने मुझे एक कैमरा सेटअप दिया, जो बहुत ही अच्छा था।’   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: एक बार फिर सिनेमाघरों में डराने आ रहे शाहरुख खान, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कटी किंग खान की उंगुली 
सिकंदर आगे कहते हैं, ‘मैंने शाहरुख खान के दिए गए कैमरे से लगभग 22 घंटे शूटिंग की। इस दौरान फिल्म ‘देवदास’ का एक सीन शूट हो रहा था, जिसमें शाहरुख खान के किरदार को बोतलें तोड़नी थीं, इसी दौरान उनकी उंगुली कट गई। यह सीन मैंने भी कैमरे में शूट किया।’ 

ये खबर भी पढ़ें:Shah Rukh Khan: KKR के मालिक शाहरुख पर लगा बैन, 13 साल से वानखेड़े स्टेडियम में नहीं रखा कदम; जानें पूरा विवाद 

शाहरुख से मिली जरूरी सीख 
शाहरुख खान से सिकंदर खेर ने फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग के दौरान काफी कुछ सीखा भी है। वह कहते हैं, ‘ शाहरुख खान जैसा मेहनती एक्टर मैंने नहीं देखा। वह अच्छे एक्टर के साथ इंसान भी बहुत अच्छे हैं। वह एक सिक्योर किस्म के इंसान है। वह अपनी लाइन भी दूसरे कलाकार को दे देते हैं ताकि सीन अच्छा बन सके।’   

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed