अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रार्थना सभा आयोजित, मौनी रॉय से अंकिता लोखंडे तक; श्रद्धांजलि देने पहुंचे सितारे
Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी के ससुर का गुरुवार 01 जनवरी को निधन हो गया। आज सोमवार को उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की गई है, जहां तमाम सेलेब्स भी पहुंचे हैं।
विस्तार
एक्टर अर्जुन बिजलानी के सुसर नहीं रहे। 01 जनवरी को अर्जुन के ससुर और उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था। आज सोमवार 05 जनवरी को प्रार्थना सभा आयोजित हुई है, जहां टीवी जगत की कई चर्चित हस्तियां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं।
परिवार के साथ पहुंचे अर्जुन बिजलानी
एक्टर अर्जुन बिजलानी अपने परिवार के साथ ससुर की प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस दौरान ससुर को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आया। इस मुश्किल घड़ी में वे अपनी पत्नी को सहारा देते दिखे।
चोटिल पैर के साथ पहुंचीं मौनी रॉय
अभिनेत्री मौनी रॉय अर्जुन बिजलानी की प्रेयर मीट में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पैर में चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें चलने में तकलीफ हो रही है। नेटिजन्स ने भी इस पर ध्यान दिया है और सवाल कर रहे हैं कि क्या उनके पैर में चोट लगी है?
सना मकबूल और ईशा मालवीय भी पहुंचीं
बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल भी अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रार्थना सभा में पहुंचीं। उनके अलावा एक्ट्रेस ईशा मालवीय को भी देखा गया।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी आए नजर
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ प्रार्थना सभा में पहुंचीं। इनके अलावा आमिर अली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रेयर मीट में पहुंचे। इसके अलावा प्रेयर मीट में एक्टर रवि दुबे, एक्ट्रेस चेतना पांडे, कनिका मान भी पहुंचे।