{"_id":"58d7c49b4f1c1b110b1a1087","slug":"ali-asgar-and-sunil-grover-might-launch-their-new-show-with-rival-channel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपिल को छोड़ अली ने थामा सुनील का हाथ, लाएंगे नया शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल को छोड़ अली ने थामा सुनील का हाथ, लाएंगे नया शो
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 26 Mar 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Ali To Do New Show With Sunil?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई में रोज एक नया मोड़ आ रहा है। हर दिन दोनों को लेकर नई खबरें आती रहती हैं। ताजा खबर है कि अली असगर सुनील ग्रोवर के साथ मिलकर दूसरे चैनल पर अपना नया शो ला सकते हैं।
हर कोई कपिल शर्मा का साथ धीरे-धीरे छोड़ रहा है। पहले सुनील ग्रोवर ने शो से वॉकआउट किया, उसके बाद चंदन प्रभाकर और अली असगर भी शो की शूटिंग में शामिल नहीं हुए। 'नाम शबाना' की टीम जब 'द कपिल शर्मा शो' में आई थी तब तीनों ही सेट से नदारद थे।
किकू शारदा भी सुनील के साथ मिलकर एक लाइव शो करने जा रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोई भी कपिल का साथ देने को तैयार नहीं है।

सुनील के साथ अली लाएंगे नया शो?
Sunil To Do New Show
खबरों की मानें तो अली असगर इस पूरे विवाद से काफी दुखी हैं और शो को छोड़ने की सोच रहे हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि अली सुनील के साथ मिलकर दूसरे चैनल पर एक नया शो ला सकते हैं। इसके लिए उनसे बात भी की जा रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस शो में चंदम प्रभाकर दोनों के साथ नजर आएंगे या नहीं, इसपर कोई जानकारी नहीं है।
यह सारा मामला तब शुरु हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में कपिल ने सुनील और चंदन से बहस की थी। सुनील के साथ तो कपिल मारपीट पर उतर आए थे। इसके बाद कपिल ने सार्वजनिक रूप से सुनील से माफी भी मांगी लेकिन इसके बाद भी सुनील ने शूटिंग नहीं की। सुनील ने ट्विटर पर कपिल को भगवान ना बनने की सलाह भी दी थी।