फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma Show Might Get Shut Down Due To Kapil-Sunil Grover Controversy

सुनील ग्रोवर से बोले एहसान कुरैशी- 'बंद करो अपनी नौटंकी'

Sat, 25 Mar 2017 07:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 25 Mar 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Show Might Get Shut Down Due To Kapil-Sunil Grover Controversy
Ehsaan Qureshi Calls Sunil Nautanki
जब कपिल के शो पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने आना बंद कर दिया तो कपिल ने अपने पुराने दोस्तों के साथ शो की शूटिंग की। कपिल ने शो पर राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और एहसान कुरैशी को मेहमान के तौर पर बुलाया। शो की शूटिंग के बाद एहसान कुरैशी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुनील को ये नौटंकी बंद कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


एहसान ने कहा, 'अगर आपमें बोलने की हिम्मत इसलिए नहीं है क्योंकि वो आपको शो में दोबारा नहीं लेंगे, तो इसका मतलब है कि वो आपके भगवान है। इसलिए ये नौटंकी छोड़ देनी चाहिए।'
विज्ञापन


एहसान ने कहा कि एक कॉमेडियन होना अलग बात है लेकिन इंसान होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा, 'सुनील ने पिछली बार शो में वापसी कर अपनी इमेज खुद खराब की है। अगर सुनील का शो कपिल से ज्यादा हिट होता तो क्या वो कपिल के शो में वापस लौटते? वो तभी लौटे जब उनका शो फ्लॉप हुआ। इसलिए सुनील भी सेल्फिश हैं। सुनील को मीडिया के सामने बोलना चाहिए। उन्हें और बोलना चाहिए। उन्होंने बस ट्विटर पर एक छोटा सा मैसेज लिख दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एहसान ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि सुनील कपिल के शो में वापस लौटेंगे।

क्या बंद होगा कपिल शर्मा का शो?

Kapil Sharma Show Might Get Shut Down Due To Kapil-Sunil Grover Controversy
Kapil Sharma Show Might Get Shut Down
कपिल शर्मा की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रोज उनके सामने एक नई मुश्किल आ जाती है। सुनील ग्रोवर से उनकी लड़ाई अभी सुल्झी भी नहीं थी कि अब कपिल के सिर पर एक और मुसीबत आन पड़ी है।

मिड-डे की खबर के मुताबिक 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो सकता है। कहा जा रहा है कि चैनल कपिल और सुनील की लड़ाई से खुश नहीं हैं और शो को बंद करने की सोच रहा है।

दरअसल शो का कॉन्ट्रैक्ट अगले महीने खत्म हो रहा है और इसके रिनीवल की डील 106 करोड़ की है। सुनील और कपिल की लड़ाई से ना ही सिर्फ शो को, बल्कि चैनल को भी काफी नुकसान हुआ है। शो की टीआरपी भी लगातार गिर रही है। इन्हीं सब के चलते चैनल वाले शो के रिन्यूअल पर विचार कर रहे हैं

दोनों की लड़ाई के चलते शो पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का आना भी कम हो गया था जिसके कारण कपिल को शूट कैंसिल करना पड़ा था। शूट को कैंसिल कर कपिल अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग करने बीकानेर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed