फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ali Asgar And Sunil Grover Might Launch Their New Show With Rival Channel

कपिल को छोड़ अली ने थामा सुनील का हाथ, लाएंगे नया शो

Sun, 26 Mar 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह Updated Sun, 26 Mar 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Ali Asgar And Sunil Grover Might Launch Their New Show With Rival Channel
Ali To Do New Show With Sunil?
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई में रोज एक नया मोड़ आ रहा है। हर दिन दोनों को लेकर नई खबरें आती रहती हैं। ताजा खबर है कि अली असगर सुनील ग्रोवर के साथ मिलकर दूसरे चैनल पर अपना नया शो ला सकते हैं।
विज्ञापन


हर कोई कपिल शर्मा का साथ धीरे-धीरे छोड़ रहा है। पहले सुनील ग्रोवर ने शो से वॉकआउट किया, उसके बाद चंदन प्रभाकर और अली असगर भी शो की शूटिंग में शामिल नहीं हुए। 'नाम शबाना' की टीम जब 'द कपिल शर्मा शो' में आई थी तब तीनों ही सेट से नदारद थे।
विज्ञापन


किकू शारदा भी सुनील के साथ मिलकर एक लाइव शो करने जा रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोई भी कपिल का साथ देने को तैयार नहीं है।

सुनील के साथ अली लाएंगे नया शो?

Ali Asgar And Sunil Grover Might Launch Their New Show With Rival Channel
Sunil To Do New Show
खबरों की मानें तो अली असगर इस पूरे विवाद से काफी दुखी हैं और शो को छोड़ने की सोच रहे हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि अली सुनील के साथ मिलकर दूसरे चैनल पर एक नया शो ला सकते हैं। इसके लिए उनसे बात भी की जा रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस शो में चंदम प्रभाकर दोनों के साथ नजर आएंगे या नहीं, इसपर कोई जानकारी नहीं है।

यह सारा मामला तब शुरु हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में कपिल ने सुनील और चंदन से बहस की थी। सुनील के साथ तो कपिल मारपीट पर उतर आए थे। इसके बाद कपिल ने सार्वजनिक रूप से सुनील से माफी भी मांगी लेकिन इसके बाद भी सुनील ने शूटिंग नहीं की। सुनील ने ट्विटर पर कपिल को भगवान ना बनने की सलाह भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed