फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telangana CM Revanth Reddy announces cash reward of Rs 1 crore for RRR song Naatu Naatu singer Rahul Sipligunj

Naatu Naatu: CM रेवंत रेड्डी ने निभाया वादा, 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल को एक करोड़ रुपये नकद ईनाम का एलान

Sun, 20 Jul 2025 10:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 20 Jul 2025 10:22 PM IST
सार

RRR Movie Song Naatu Naatu Singer Rahul Sipligunj: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने फिल्म 'आरआरआर' के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल सिप्लिगंज के लिए 01 करोड़ रुपये के ईनाम का एलान किया है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Telangana CM Revanth Reddy announces cash reward of Rs 1 crore for RRR song Naatu Naatu singer Rahul Sipligunj
सीएम रेवंत रेड्डी- सिंगर राहुल सिप्लिगंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने दुनियाभर में धूम मचाई। ऑस्कर अवॉर्ड भी इसकी झोली में आया। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म 'आरआरआर' के इस गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस गाने को सिंगर राहुल सिप्लिगंज ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया। आज रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राहुल को इस गाने के लिए एक करोड़ रुपये नकद राशि पुरस्कार के रूप में दिए जाने का एलान किया है। 

विज्ञापन

सीएम बोले- 'युवाओं के लिए मिसाल हैं राहुल'
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सिंगर राहुल सिप्लिगंज से किया गया अपना वादा पूरा किया। दरअसल, उन्होंने सिंगर से वादा किया था कि वे उन्हें 1 करोड़ रुपये का इनाम देंगे। अब आखिर उन्होंने यह वादा निभा दिया। राज्य सरकार ने यह एलान रविवार को 'बोनालू' उत्सव के मौके पर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद के पुराने शहर से ताल्लुक रखने वाले राहुल सिप्लीगंज ने फिल्म 'आरआरआर' के गाने के लिए ऑस्कर जीतकर पूरी दुनिया में नाम कमाया। वे तेलंगाना के युवाओं के लिए एक मिसाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में दिए थे 10 लाख रुपये ईनाम
साल 2023 में रेवंत रेड्डी जब तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने राहुल सिप्लीगंज को कांग्रेस पार्टी की ओर से 10 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की थी। साथ ही यह वादा किया था कि जब कांग्रेस सरकार आएगी, तो उन्हें गाने के जरिए राज्य का नाम रोशन करने पर एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। बीते माह 'गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स' समारोह में भी सीएम ने सिंगर से किया गया वादा याद दिलाया और भरोसा दिया कि राज्य सरकार जल्द ही इस बारे में घोषणा करेगी।

विज्ञापन

'आरआरआर' में नजर आए ये सितारे
सीएम रेड्डी ने अब बोनालू उत्सव के दौरान सिंगर के लिए एक करोड़ रुपये नकद ईनाम देने का एलान करके अपना वादा पूरा किया है। फिल्म 'आरआरआर' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया। 'नाटू नाटू' गाने को एमएम कीरावानी ने कंपोज किया। राहुल सिप्लिगंज और काल भैरव ने इसे गाया। फिल्म 'आरआरआर' में रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारे नजर आए। 'नाटू नाटू' गाना रामचरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed