फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taapsee Pannu got support from users amid trolling after satwik chirag failed to win in Paris Olympics 2024

Taapsee Pannu: ट्रोलिंग के बीच यूजर्स ने दिया तापसी पन्नू का साथ, कहा- ओलंपिक में चिराग ने गलती की, इसलिए हारे

Sun, 04 Aug 2024 01:44 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में चिराग और सात्विक के हारने के बाद तापसी पन्नू की जमकर ट्रोलिंग हुई। इसी बीच, अब कुछ यूजर्स उनका बचाव करते हुए भी दिखाई दिए।
 

विज्ञापन
Taapsee Pannu got support from users amid trolling after satwik chirag failed to win in Paris Olympics 2024
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

विस्तार

आए दिन किसी न किसी फिल्मी सितारे के साथ ट्रोलिंग होना अब आम बात हो गई है। ताजा मामला अभिनेत्री तापसी पन्नू का हैं, जो हाल ही में, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंची थीं। ट्रोलिंग के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तापसी का बचाव करते हुए भी दिखे और मजबूती के साथ अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Trending Videos

Taapsee Pannu got support from users amid trolling after satwik chirag failed to win in Paris Olympics 2024
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी की ट्रोलिंग के इस मामले की जड़ में दो बातें हैं। पहली- भारतीय बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज का ओलंपिक से बाहर होना और दूसरी- तापसी के पति मैथियास बो, जो इन खिलाड़ियों के कोच हैं। तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैच के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)


विज्ञापन
विज्ञापन

Taapsee Pannu got support from users amid trolling after satwik chirag failed to win in Paris Olympics 2024
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी के कमेंट बॉक्स में तरह-तरह की बातें लिखी हुई है। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे सात्विक की हार की वजह मालूम हो गई है। एक यूजर ने तापसी को पनौती बताते हुए लिखा कि इसकी वजह से चिराज और सात्विक बाहर हो गए। दूसरे ने लिखा कि भारत से बाहर जाने के बाद भी कोई शिष्टाचार या शालीनता नहीं है। दरअसल, यूजर का कहने का संदर्भ यह था कि तापसी खड़े होकर तिरंगा लहरा रही थी, जिससे उनके पीछे बैठे लोग देख नहीं पा रहे थे।

SS Rajamouli: तलाकशुदा होने के कारण पत्नी रमा ने ठुकरा दिया था राजामौली के विवाह का प्रस्ताव, फिर ऐसे बनी बात

विज्ञापन

Taapsee Pannu got support from users amid trolling after satwik chirag failed to win in Paris Olympics 2024
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

ट्रोलिंग से इतर कुछ यूजर्स तापसी के साथ खड़े दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा कि मुझे ऐसा लगता है कि अब पुरुषों को एक महिला द्वारा अपने पति का समर्थन करने से भी दिक्कत है, फिर यही लोग आकर कहेंगे कि लड़कियां समर्थन ही नहीं करती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोकतंत्र में उनकी राय दूसरों से अलग होने के चलते उनसे नफरत की जा रही है। लोग, ओलंपिक में हमारे देश और अपने पति का समर्थन करने के लिए तापसी से नफरत कर रहे हैं। बता दें कि तापसी पन्नू  जल्द ही 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में अहम रोल में नजर आएंगी। 09 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

Rajkummar Rao: राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा के अभिनय की तारीफ की, 'IC 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर बोले- इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed