{"_id":"66af167233adf654910871dd","slug":"rajkummar-rao-praises-wife-patralekhaa-for-ic-814-the-kandahar-hijack-teaser-says-can-not-wait-what-a-great-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा के अभिनय की तारीफ की, 'IC 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर बोले- इंतजार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा के अभिनय की तारीफ की, 'IC 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर बोले- इंतजार
Sun, 04 Aug 2024 11:19 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:19 AM IST
सार
निर्देशक अनुभव सिन्हा की 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' आगामी इस साल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में से एक है। 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' इस महीने नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक घटना पर आधारित है, जब एक भारतीय विमान को हाइजैक कर लिया गया था और सात दिनों तक यात्रियों को बंधक बनाकर रखा गया। हाल ही में सीरीज का टीजर रिलीज किया गया था, जो सभी को पसंद आया। सीरीज में राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने भी अभिनय किया है, जिसे लेकर राजकुमार ने उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
आईसी 814: द कंधार हाईजैक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कंधार विमान अपहरण दिसंबर 1999 में हुई एक नाटकीय घटना को संदर्भित करता है, जब इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 को आतंकवादियों के एक समूह ने अपहरण कर लिया था। काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान को अपहरणकर्ताओं द्वारा अपने कब्जे में लेने के बाद अफगानिस्तान के कंधार की ओर मोड़ दिया गया था। यही अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में दिखाया गया है। सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आईसी 814: द कंधार हाईजैक
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के टीजर पर प्रशंसकों के साथ ही कई मशहूर हस्तियों का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। हर कोई सीरीज के टीजर की तारीफ कर रहा है और इसकी रिलीज का बंसब्री से इंतजार कर रहा है। तो वहीं राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी पत्रलेखा की आगामी सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' में उनके किरदार के साथ ही सीरीज के टीजर की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह इसे देखने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकते। बता दें राजकुमार राव निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'भीड़' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसी 814: द कंधार हाईजैक
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' का टीजर साझा किया और लिखा, "इसका और अधिक इंतजार नहीं कर सकता। क्या शानदार कलाकारों की टुकड़ी है।" इससे पहले, मनोज बाजपेयी ने भी सीजीर के टीजर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और लिखा था, "ऐसा लगता है कि आप वाकई कुछ रोमांचक करने जा रहे हैं! काफी दिलचस्प!!!"। बता दें इस एविएशन ड्रामा सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अरविंद स्वामी, पत्रलेखा और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
आईसी 814: द कंधार हाईजैक
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'आर्टिकल 15' और 'भीड़' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर अनुभव सिन्हा ने पहले कहा था कि सीरीज पर काम करते समय जितना संभव हो सके उतना रीयल होना एक जिम्मेदारी थी। मुंबई में नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट के दौरान अनुभव ने कहा "जब मैंने रिसर्च करना शुरू किया, तो लगभग सभी को अपहरण के बारे में कुछ बातें याद थीं और इस प्रक्रिया के दौरान क्या-क्या हुआ। मुझे एहसास हुआ कि यह एक बहुत ही जटिल कहानी है और उन सात दिनों में बहुत सी चीजें हुईं और बहुत से लोग तो इसके बारे में नहीं जानते हैं।''
आईसी 814: द कंधार हाईजैक
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, राजकुमार राव अपनी अगली रिलीज 'स्त्री 2' के लिए कमर कस रहे हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2', 2018 की ब्लॉकबस्टर 'स्त्री' का सीक्वल है, जिसने दुनिया भर में करोड़ों की कमाई की थी। पहली फिल्म की सफलता के बाद से, मैडॉक फिल्म्स ने कई परस्पर जुड़ी फिल्मों का विस्तार किया है, जिसमें नवीनतम हिट 'मुंजा' है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिसने वैश्विक स्तर पर 130 करोड़ रुपये कमाए। 'स्त्री 2' में अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी सहित कई अभिनेता नजर आएंगे। 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Triptii Dimri: इस अभिनेता की वजह से फिल्मों को लेकर बदला तृप्ति डिमरी का नजरिया, बोलीं- मेरा अभिनय...
Triptii Dimri: इस अभिनेता की वजह से फिल्मों को लेकर बदला तृप्ति डिमरी का नजरिया, बोलीं- मेरा अभिनय...