IFFI Goa: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का धमाल, रणदीप की मूवी से होगा ‘अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आगाज
‘55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को पहली फीचर फिल्म के तौर पर दिखाया जाएगा। यह महोत्सव गोवा के पणजी में 20 से 28 नवंबर तक चलेगा।
विस्तार
रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी है फिल्म
रणदीप हुड्डा द्वारा निर्देशित ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ इस साल मार्च में हिंदी और मराठी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हुड्डा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इसकी कहानी लेखक और राजनेता विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा खूब चर्चा में भी रह चुके हैं। उन्होंने इसके लिए अपना 30 किलो तक का वजन कम किया था।
Khesari Lal Yadav: खेसारी के नए गाने 'दीवाना बदमाश हो जाई' की झलक देख, सोशल मीडिया पर प्रशंसक हुए दीवाने
महोत्सव में ये फिल्में भी होंगी प्रदर्शित
इसके अलावा, पांच मुख्य फिल्में भी हैं, जो भारती की विविधता को दिखाती हैं, जिसमें, ‘कारखानु’ (गुजराती), ‘12वीं फेल’ (हिंदी), ‘मंजुम्मेल बॉयज’ (मलयालम), ‘स्वर्गरथ’ (असमिया) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (तेलुगु) शामिल है। लद्दाखी भाषा की फिल्म ‘घर जैसा कुछ’ महोत्सव की शुरुआती गैर-फीचर फिल्म होगी।
Kamal aur Meena: कृति सेनन के बाद मीना कुमारी के किरदार में ढलने को तैयार कियारा आडवाणी? इस फिल्म से जुड़ा नाम
सैकड़ों फिल्मों में से हुआ इन फिल्मों का चयन
निर्देशक डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रतिष्ठित सिनेमा विशेषज्ञों के एक पैनल ने सैकड़ों प्रविष्टियों में से इन फिल्मों को चुना, जो भारतीय सिनेमा की बहुमुखी प्रकृति को उजागर करती हैं। 1978 से मुख्य आधार बना भारतीय पैनोरमा सिनेमा के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है।
Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से हुआ उनके युवा वर्जन का सामना, बोलीं- मुझे ये आईना दिखाने के लिए धन्यवाद!
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.