फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Swara Bhaskar gives answer to trollers who trolls her for her husband did not user color on holi

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर से यूजर्स ने पूछा; 'फहद ने क्यों नहीं लगाया रंग?', एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Sat, 15 Mar 2025 12:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

Swara Bhaskar: होली पर स्वरा भास्कर के पति ने रंग नहीं लगाया। इस पर यूजर्स ने उनसे कमेंट में पूछा कि पति ने रंग क्यों नहीं लगाया? इस पर स्वरा ने बहुत आसान जवाब दिया है।

विज्ञापन
Swara Bhaskar gives answer to trollers who trolls her for her husband did not user color on holi
फहद स्वरा - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara

विस्तार

बीते रोज स्वरा भास्कर ने परिवार के साथ होली खेली। उन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में स्वरा भास्कर, उनके पति फहद अहमद और उनकी बेटी राबिया भी नजर आ रहे थे। फोटो में देखा जा सकता था कि स्वरा और राबिया ने अपने चेहरे पर रंग लगाया हुआ था लेकिन फहद अहमद ने अपने चेहरे पर रंग नहीं लगाया था क्योंकि कि रमजान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)


स्वरा भास्कर से यूजर्स ने पूछे सवाल
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने पूछा है कि फहद ने क्यों होली नहीं खेली है। एक यूजर ने लिखा है कि 'अरे पतिदेव ने रंग नहीं लगावाया?'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'अंध भक्त का सवाल, तुम्हारे पति ने रंग क्यों नहीं लगाया?' इस पर स्वरा भास्कर ने जवाब दिया है।

Sonakshi Sinha: होली पर नेटिजन्स ने सोनाक्षी से पूछा जहीर कहा हैं? अभिनेत्री ने कहा- सिर पर ठंडा पानी डालो

स्वरा भास्कर ने तरीके से दिया जवाब
स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यूजर्स के सवालों का जवाब दिया है। स्वरा ने लिखा है कि 'होली की शुभकामनाएं। आपको याद दिला दूं: यह मुम्किन कि हमारे त्योहार को लोग मनाएं। बिना किसी जबरदस्ती के उन्हें अपने त्योहार में शामिल होने दिया जाए।' स्वरा भास्कर अपने तीखे बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। उन्हें अक्सर ऑनलाइन नफरत का सामना करना पड़ता है। हालांकि स्वरा अपनी आलोचनाओं का बहुत ही सधे तरीके से जवाब देती हैं। 
Ila Arun Birthday: 'चोली के पीछे क्या है' गाने से मशहूर हुईं इला अरुण, एक्टिंग में भी जमाई धाक

स्वरा और फवाद की अनोखी शादी
स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने फरवरी 2023 में एक-दूसरे से शादी की थी। उसी साल उनकी एक बेटी हुई। शादी पर भी स्वरा को एक मुस्लिम से शादी करने के लिए ट्रोल किया गया था। फहद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। जोड़े ने अपनी शादी पर हल्दी और मेहंदी के प्रोग्राम किए थे। इसके अलावा उन्होंने कव्वाली का प्रोग्राम भी कराया था। दोनों ने अपने बैकग्राउंड के हिसाब से ये प्रोग्राम किए थे। ऑनलाइन ट्रोल होने के बावजूद दोनों ने अपनी खुशियों के लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed