Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ila Arun Birthday special Ila sing song choli ke peeche and won filmfare award

Ila Arun Birthday: 'चोली के पीछे क्या है' गाने से मशहूर हुईं इला अरुण, एक्टिंग में भी जमाई धाक

Sat, 15 Mar 2025 09:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Mar 2025 09:08 AM IST
सार

Ila Arun Birthday: इला अरुण आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने गायकी और अदाकारी के अलावा भी कई जगह अपना हाथ आजमाया है। 

विज्ञापन
Ila Arun Birthday special Ila sing song choli ke peeche and won filmfare award
इला अरुण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'चोली के पीछे क्या है'  गाने से मशहूर हुईं इला अरुण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। राजस्थान में लोक गीत गाकर मशहूर हुईं इला अरुण ने बॉलीवुड तक का सफर तय किया। उन्होंने गायकी में नाम कमाया। फिर टीवी की दुनिया में अदाकारी की। इसके बाद वह बड़े पर्दे पर भी नजर आईं। उनका करियर काफी बड़ा रहा है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके बारे में आपको दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Ila Arun Birthday special Ila sing song choli ke peeche and won filmfare award
इला अरुण - फोटो : इंस्टाग्राम @Ilaarun

गायकी से लेकर एक्टिंग तक कमाया नाम
इला अरुण टीवी और बड़े पर्दे की स्टार हैं। वह राजस्थानी लोक गायिका हैं। बॉलीवुड में अपने गाने और अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है। छोटे पर्दे पर भी उन्हें शोहरत मिली है। विवादों से भी उनका नाता रहा है।
Farah Khan: जब मोरक्को के राजा के डिनर टेबल पर सो गईं फराह खान, अभिषेक बच्चन ने साझा किया किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

Ila Arun Birthday special Ila sing song choli ke peeche and won filmfare award
इला अरुण - फोटो : इंस्टाग्राम

विवादित गाने पर मिला था अवॉर्ड
इला अरुण ने कई हिंदी गाने गाए हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। उनका सबसे मशहूर गाना 'चोली के पीछे' है। यह गाना फिल्म 'खलनायक' का है। उन्होंने यह गाना अल्का यागनिक के साथ गाया था। यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। इस गाने के लिए इला अरुण को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इला अरुण का दूसरा सबसे मशहूर गाना 'करण अर्जुन' फिल्म का 'गुप चुप' है। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ मिलकर 'मोरनी बागा मा बोले' गाना गाया। इला अरुण ने 'स्लमडॉग मिलेनियर' फिल्म का 'रिंगा रिंगा' गाना गाया। इस गाने के संगीत को एआर रहमान ने कंपोज किया था।
Aamir-Gauri: इरफान पठान की शादी की सालगिरह के जश्न में आमिर के साथ पहुंची थीं गौरी, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

विज्ञापन

ईला के गाने पर विवाद
ईला के गाने 'चोली के पीछे' गाने पर काफी विवाद हुआ था। इल्जाम था कि इस गाने के बोल बहुत अजीब हैं। इला अरुण से कहा गया कि वह गाना पब्लिक परफॉर्मेंस में न गाएं। दूरदर्शन ने इस गाने को बैन भी कर दिया था। लेकिन ये गाना काफी हिट रहा। इला अरुण ने विवाद पर कहा कि मेरे गाने अश्लील नहीं हैं।

Ila Arun Birthday special Ila sing song choli ke peeche and won filmfare award
इला अरुण - फोटो : इंस्टाग्राम @llaarun

एक्टिंग में कमाया नाम
इला अरुण ने साल 2008 में 'जोधा अकबर' में अहम किरदार अदा किया था। उन्होंने 'चाइना गेट', 'चिंगारी', 'वेलडन अब्बा' और 'वेलकम टू सज्जनपुर' में भी अदाकारी की है। इला अरुण ने 'बेगम जान' में अहम किरदार अदा किया है। इला ने फिल्मों में साइड रोल ज्यादा किए हैं।

टीवी पर ईला का किरदार
ईला ने टीवी से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 1980 में 'भारत इक खोज' और 'यात्रा' जैसे धारावाहिकों में काम किया। वह 'संविधान' में नजर आईं। यह भारत के संविधान के निर्माण पर आधारित एक टीवी मिनी-सीरीज थी।

इला अरुण के बारे में
इला अरुण 15 मार्च साल 1954 को राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुईं। इला अरुण प्यूश पांडे और परसून पांडे की बहन हैं। इला अरुण इशिता अरुण की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed