{"_id":"667ebdeac0476fa9510a093b","slug":"swapna-dutt-co-producer-of-kalki-2898-ad-says-did-we-cross-the-records-we-make-film-for-the-love-of-cinema-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swapna Dutt: 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद स्वप्ना दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम सिनेमा के प्रति...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Swapna Dutt: 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद स्वप्ना दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम सिनेमा के प्रति...
Fri, 28 Jun 2024 07:19 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:19 PM IST
सार
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी लगातार सोशल मीडिया पर आ रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शक अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 'कल्कि 2898 एडी' की सह-निर्माता स्वप्ना दत्त ने फिल्म को लेकर एक अहम बात सोशल मीडिया पर साझा की है।
विज्ञापन
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का निर्माण वैजयंती मूवीज के तहत हुआ है, जिसमें अश्विनी सी दत्त और उनकी दोनों बेटियां स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त भी शामिल हैं। फिल्म कंपनी वैजयंती मूवीज की कमान अश्विनी सी दत्त के हाथों में हैं, साथ ही इसके अंतर्गत होने वाले फिल्मों के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी उनकी दोनों बेटियां स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त संभाली हैं। बता दें कि निर्माता अश्विनी सी दत्त की छोटी बेटी प्रियंका की शादी तेलुगु के मशहूर निर्देशक नाग अश्विन से हुई है। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के लेखन और निर्दशन नाग अश्निन ने किया है और निर्माण की पूरी जिम्मेदारी फिल्म कंपनी वैजयंती मूवीज के कंधों पर थी।
'कल्कि' को लेकर स्वप्ना दत्त ने कहा
स्वप्ना दत्त एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं, जो तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और वैजयंती मूवीज के संस्थापक सी. अश्विनी दत्त की बेटी हैं। स्वप्ना दत्त ने 'कल्कि 2898 एडी' के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''यह बेहद अद्भुत है, जब लोग फोन करते हैं और पूछते हैं, कि क्या हमने किसी रिकॉर्ड को क्रॉस कर लिया है। बल्कि मैं यह कहना चाहूंगी कि यह बेहद ही आनंददायक काम है क्योंकि, जो भी निर्माता-निर्देशक फिल्में बनाते हैं वह किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं फिल्मों को बनाते हैं। हम दर्शकों के लिए फिल्में बनाते हैं। हम सिनेमा के प्रति अपने प्रेम के लिए फिल्में बनाते हैं। जो हमने भी किया।''
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास, दिशा पाटनी, दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और भी कई अभिनेताओं ने अद्भुत काम किया है। इस फिल्म को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रह है। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन द्वारा दिया गया है। फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं, साथ ही वह सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।
Usha Uthup Heeramandi: उषा उत्थुप ने 'तिलस्मी बाहें' को अपने अंदाज में किया पेश, सोनाक्षी ने किया धन्यावाद

#Kalki2898AD pic.twitter.com/85X4CYqNij
विज्ञापन विज्ञापन— Swapnadutt Chalasani (@SwapnaDuttCh) June 28, 2024