फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actress Sonakshi Sinha extends gratitude to legend Usha Uthup for her rendition of Tilasmi Bahein s

Usha Uthup Heeramandi: उषा उत्थुप ने 'तिलस्मी बाहें' को अपने अंदाज में किया पेश, सोनाक्षी ने किया धन्यावाद

Fri, 28 Jun 2024 06:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 28 Jun 2024 06:33 PM IST
सार

'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में फरदीन आपा और रेहाना के किरदार से सबके दिलों में खास जगह बना चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज में 'तिलस्मी बाहें' गाने के लिए लीजेंड सिंगर उषा उत्थुप का आभार व्यक्त किया है। उषा ने अपनी अनोखी आवाज में गाने को पेश किया है।
 

विज्ञापन
Heeramandi actress Sonakshi Sinha extends gratitude to legend Usha Uthup for her rendition of Tilasmi Bahein s
उषा उत्थुप - 'तिलस्मी बाहें' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली की ओटीटी डेब्यू पीरियड ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने अपनी रिलीज के बाद काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बेहतरीन दृश्यों और अभिनेताओं के अभिनय के अलावा वेब सीरीज का मधुर संगीत सभी को पसंद आया। अभिनेता जहीर इकबाल की दुल्हनिया बन चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज के प्रसिद्ध गीत 'तिलस्मी बाहें' को अपने अंदाज में लीजेंड सिंगर उषा उत्थुप ने बनाया है। इसे यूट्यूब पर आसानी से देखा जा सकता है। बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के गीत 'तिलस्मी बाहें' गीत को उषा उत्थुप ने अपनी आवाज में रिलीज किया है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


सोनीक्षी का सोशल मीडिया पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा के वन-टेक गाने 'तिलस्मी बाहें' को काफी सराहना मिली और अब इसका नया संस्करण उषा उत्थुप की आवाज में रिलीज किया गया है। सोनाक्षी ने इस नए संस्करण के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर गायिका उषा उत्थुप का आभार व्यक्त किया है। सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' सीरीज से 'तिलस्मी बाहें' के नए रिलीज किए गए संस्करण का लिंक भी साझा किया है। उषा उत्थुप को धन्यवाद देते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "सिंगर उषा उत्थुप वह लीजेंड हैं जो वह हैं। 'तिलस्मी बाहें' के इस अद्भुत संस्करण के लिए धन्यवाद मैडम," लाल हार्ट वाले इमोजी के साथ।''
विज्ञापन



उषा उत्थुप के गाने को लीजेंड मिक्स दिया नाम
उषा उत्थुप द्वारा गाए गए ट्रैक के संस्करण को निर्माताओं ने 'तिलस्मी बाहें' (लीजेंड मिक्स) नाम दिया है। गाने का म्यूजिक वीडियो गायिका के एक कथन से शुरू होता है, जिसमें कहा गया है, "यह संजय लीला भंसाली और हीरामंडी की उनकी अविश्वसनीय टीम की अद्भुत रचनात्मकता और जादू को मेरी श्रद्धांजलि है।" गाने में सोनाक्षी सिन्हा के मंत्रमुग्ध डांस परफॉरमेंस सभी दर्शकों को बेहद पसंद आया। बता दें कि इस गाने की रचना संजय लीला भंसाली ने की है और इसके बोल ए.एम. तुराज ने लिखे हैं। 'तिलस्मी बाहें' के मूल संस्करण को शर्मिष्ठा चटर्जी ने गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशंसकों की प्रतिक्रिया
यूट्यूब पर प्रशंसकों ने इस गाने के लिए अपना प्यार और प्रशंसा दिखाते हुए कमेंट सेक्शन में कई कमेंट किए। एक प्रशंसक ने लिखा, "उषा उत्थुप एक लीजेंड हैं.... लंबे समय के बाद उनकी आवाज सुनी... उनका उच्चारण अद्भुत है।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "उषा बेहद प्रतिभाशाली हैं।" एक प्रशंसक ने लिखा, "जब आवाज में फ्यूजन और कामुकता की बात आती है, तो उषा उत्थुप जैसा कोई नहीं है, बस शानदार है! और सोना के प्रदर्शन ने चार चांद लगा दिए, आवाज और अभिनय का परफेक्ट संगम।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "संजय लीला भंसाली का महान भारतीय संगीत जैसे कलाकार हमारे देश का खजाना हैं।" एक और प्रशंसक ने लिखा, ''अद्भुत और दिमाग उड़ाने वाल''। उषा उत्थुप के इस नए संस्करण के बाद से ही प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर उनकी लारीफ कर रहे हैं। 
Kalki 2898 AD Mrunal Thakur: 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो को लेकर मृणाल ने किया खुलासा, बोलीं- पल भर में ही..
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed