फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Superstar Rajinikanth visited the Mahavatar Babaji caves during his annual Himalayas trip Photos Viral

हिमालय यात्रा पर निकला सुपरस्टार, गुफा में ध्यान लगाया; कार रोककर सेल्फी ले रहे फैन, पैर छूने के लिए लगी लाइन

Thu, 09 Oct 2025 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Oct 2025 04:23 PM IST
सार

Rajinikanth Visited Babaji caves: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी वार्षिक हिमालय यात्रा पर हैं। यह उनकी आध्यात्मिक यात्रा है। इस दौरान वे महावतार बाबाजी गुफा के दर्शन करने पहुंचे, जहां कुछ देर ध्यान लगाया।

विज्ञापन
Superstar Rajinikanth visited the Mahavatar Babaji caves during his annual Himalayas trip Photos Viral
महावतार बाबाजी गुफा के दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत - फोटो : X

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हिमालय रवाना हुए हैं। वे देवभूमि माने जाने वाले उत्तराखंड में अपने दोस्तों के साथ भ्रमण पर हैं और प्रतिष्ठित मंदिर और आश्रमों के दर्शन कर रहे हैं। आज गुरुवार को सुपरस्टार अपनी इस यात्रा के दौरान महावतार बाबाजी गुफा के दर्शन करने गए। 

विज्ञापन

Superstar Rajinikanth visited the Mahavatar Babaji caves during his annual Himalayas trip Photos Viral
महावतार बाबाजी गुफा के दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत - फोटो : X

ऋषिकेश, बदरीनाथ के बाद महावतार गुफा में लगाया ध्यान
गुफा में पहुंचकर रजनीकांत ने वहां कुछ समय बैठकर प्रार्थना की और ध्यान लगाया। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रजनीकांत इस साल एक बार फिर अपनी वार्षिक आध्यात्मकि यात्रा पर निकल पड़े हैं। अपने इस आध्यात्मिक अवकाश के दौरान, उन्होंने ऋषिकेश और बदरीनाथ धाम की यात्रा की और इसके बाद महावतार बाबाजी गुफा में ध्यान किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Superstar Rajinikanth visited the Mahavatar Babaji caves during his annual Himalayas trip Photos Viral
रजनीकांत ने फैंस से की मुलाकात - फोटो : X

फैंस ने छुए रजनीकांत के पैर
अपनी इस यात्रा के दौरान सुपरस्टार अपनी कार रोककर फैंस से भी मिले। उनका एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैंस उनसे मिलने आ रहे हैं। रजनीकांत के साथ तस्वीरें क्लिक करा रहे हैं। इस दौरान कई प्रशंसकों ने सुपरस्टार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने बड़ी विनम्रता से उनके साथ तस्वीर क्लिक कराने का आग्रह किया, जिसे सुपरस्टार ने मान लिया।
 

विज्ञापन

Superstar Rajinikanth visited the Mahavatar Babaji caves during his annual Himalayas trip Photos Viral
पत्तल पर खाना खाते दिखे रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सड़क किनारे पत्तल पर खाना खाते दिखे थे 
इससे पहले अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान रजनीकांत की सड़क किनारे पत्तल पर भोजन का आनंद लेते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। नेटिजन्स ने अभिनेता की विनम्रता की सराहना की। रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वे फिल्म 'कुली' में नजर आए। उनकी आगामी फिल्म 'जेलर 2' है, जिसकी शूटिंग वे जल्द शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed