Trending News: 'कांतारा' और 'SSKTK' की रही चर्चा, सिमी ग्रेवाल ने रावण को लिखा खत; पढ़िए आज की ट्रेडिंग खबरें
Bollywood Trending News: मनोरंजन जगत में आज गुरुवार 02 अक्तूबर को दिनभर गहमागहमी रही। आज दो बड़ी फिल्में- 'कांतारा चैप्टर 1' और 'SSKTK' रिलीज हुई हैं। इनकी दिनभर चर्चा रही। इसके अलावा क्या हुआ खास? पढ़िए इस रिपोर्ट में
विस्तार
आज 02 अक्तूबर को दशहरा के अवसर पर फिल्म जगत में खूब हलचल रही। तमाम सितारों ने दशहरा पर्व की बधाई दी। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने यूट्यूब के खिलाफ मुकदमा किया है। कई और खबरों ने भी ध्यान खींचा। इस रिपोर्ट में पढ़िए आज की टॉप ट्रेंडिंग खबरें फटाफट अंदाज में...
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की धांसू शुरुआत
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दिनभर इस फिल्म की चर्चा फिल्मी गलियारों में होती रही। दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म की शानदार शुरुआत हुई है। इसने डबल डिजिट के साथ खाता खोला है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे सितारे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office: 'कांतारा चैप्टर 1' ने आते ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस, ओपनिंग डे पर झमाझम बरसे नोट
फिल्म कांतारा का रिव्यू यहां पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बॉक्स ऑफिस
आज फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा दिनभर होती रही। कमाई के मामले में जहां 'कांतरा 1' ने बाजी मार ली, वहीं जान्हवी कपूर और वरुण धवन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'SSKTK' कुछ कमजोर रही।
पूरी खबर यहां पढें: SSKTK: वरुण धवन की फिल्म नहीं तोड़ पाई 8 वर्षों का रिकॉर्ड, जानें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का कलेक्शन
‘पेट्रियट’ का टीजर रिलीज
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘पेट्रियट’ का टीजर आज जारी कर दिया गया है। दशहरा के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज किया है। इसमें तीनों स्टार्स की झलक देखने को मिलती है। इसमें मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल के अलावा नयनतारा, रेवती और कुंचको बोबन भी नजर आते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Patriot Teaser: मोहनलाल-ममूटी और फहाद फासिल की ‘पेट्रियट’ का टीजर रिलीज, दिखेगी जासूसी और देशभक्ति की कहानी
अभिषेक-ऐश्वर्या ने यूट्यूब पर ठोका चार करोड़ का मुकदमा
कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने व्यक्तित्व प्रतीकों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कपल ने एक बार फिर हाईकोर्ट का रुख किया है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने कथित तौर पर गूगल और यूट्यूब के खिलाफ एक्शन लेते हुए चार करोड़ रुपये का मुकदमा ठोका है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने गूगल-यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स पर डीपफेक और अनधिकृत एआई कंटेंट में उनकी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग करने की अनुमति देने का आरोप लगाया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Abhishek Bachchan-Aishwarya: अभिषेक-ऐश्वर्या ने यूट्यूब पर ठोका चार करोड़ का मुकदमा, किया हाईकोर्ट का रुख
दशहरा पर सिमी ग्रेवाल ने लंकेश को लिखा खत
अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने आज गुरुवार 02 अक्तूबर को दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया पर एक अनोखी पोस्ट लिख कर फैंस को हैरान कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर रावण की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट लिखा। रावण को दशहरा के मौके पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में जलाया जाता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Simi Garewal: 'डियर रावण, तुम हमारी संसद से ज्यादा पढ़े-लिखे थे', दशहरा पर सिमी ग्रेवाल ने लंकेश को लिखा खत