फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Simi Garewal Praise Ravan says he was not evil more educated than our Parliament

Simi Garewal: 'डियर रावण, तुम हमारी संसद से ज्यादा पढ़े-लिखे थे', दशहरा पर सिमी ग्रेवाल ने लंकेश को लिखा खत

Thu, 02 Oct 2025 06:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 02 Oct 2025 06:08 PM IST
सार

Simi Garewal Viral Post On Ravan: अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने दशहरा के मौके पर रावण के नाम एक खत लिखा है। आइए जानते हैं उन्होंने इसमें क्या लिखा है?

विज्ञापन
Simi Garewal Praise Ravan says he was not evil more educated than our Parliament
सिमी ग्रेवाल - फोटो : एक्स@Simi_Garewal

विस्तार

अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया पर एक अनोखी पोस्ट लिख कर फैंस को हैरान कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर रावण की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट लिखा। रावण को दशहरा के मौके पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में जलाया जाता है।
विज्ञापन

पोस्ट में क्या लिखा?
अपनी पोस्ट में ग्रेवाल ने लिखा 'प्रिय रावण... हर साल, इस दिन, हम बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हैं। हालांकि तकनीकी रूप से, आपके व्यवहार को 'बुराई' से अलग 'थोड़ा शरारती' के रूप में माना जाना चाहिए। आखिर तुमने किया ही क्या था? मैं मानती हूं कि तुमने जल्दबाजी में एक महिला का अपहरण कर लिया लेकिन उसके बाद तुमने उसे उससे भी ज्यादा सम्मान दिया, जितना हम आज की दुनिया में महिलाओं को देते हैं। तुमने उसे अच्छा खाना दिया। रहने की जगह दी.. और यहां तक कि महिला सुरक्षा गार्ड भी दिया।'

आधी संसद से ज्यादा पढ़े लिखे थे
ग्रेवाल ने आगे लिखा 'तुम्हारा विवाह का प्रस्ताव पूरी विनम्रता से भरा था और अस्वीकार होने पर तुमने कभी तेजाब नहीं फेंका। यहां तक कि जब भगवान राम ने तुम्हें मारा, तब भी तुमने उनसे माफी मांगी। तुम इतने समझदार थे। मुझे लगता है कि तुम हमारी आधी संसद से भी ज्यादा पढ़े-लिखे थे। यकीन मानो तुम्हें जलाने की इच्छा नहीं होती। बस ऐसे ही। दशहरा की शुभकामनाएं।

यह खबर भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर रिकी केज ने जारी किया म्यूजिक वीडियो, 200 कलाकारों ने बापू को दी श्रद्धांजलि

Simi Garewal Praise Ravan says he was not evil more educated than our Parliament
सिमी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों मनाते हैं दशहरा?
दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। यह दिन पूरे भारत में रावण के पुतला दहन और रामलीला मंचन के साथ मनाया जाता है।

सिमी ग्रेवाल का करियर
सिमी ग्रेवाल भारतीय अभिनेत्री, टेलीविजन होस्ट और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में दो बदन, मेरा नाम जोकर और कर्ज जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने टॉक शो 'रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल' से शोहरत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed