फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sunjay kapur last words before fatal polo heart attack karisma kapoor sona comstar

Sunjay Kapur: मौत से चंद सेंकड पहले संजय कपूर ने कहे ये चार शब्द, फिर पड़ा दिल का दौरा

Sat, 14 Jun 2025 01:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 14 Jun 2025 01:45 PM IST
सार

Sunjay Kapur Last Words: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन से हर कोई हैरान है। संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। 

विज्ञापन
sunjay kapur last words before fatal polo heart attack karisma kapoor sona comstar
संजय कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय उद्योगपति और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन लंदन में गुरुवार को एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गया। 53 साल के संजय कपूर ऑटो कंपनी सोना कोमस्टार के प्रमुख थे और अपने सोशल और बिजनेस नेटवर्क के लिए दुनियाभर में जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत ने उद्योग जगत से लेकर बॉलीवुड तक सभी को हिला कर रख दिया है।

विज्ञापन

पोलो मैदान पर घटी दिल दहला देने वाली घटना

लंदन में हो रहे पोलो मैच के दौरान संजय अचानक गिर पड़े। चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने गिरने से पहले कहा, ‘मैंने कुछ निगल लिया है।’ दरअसल कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय ने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें एलर्जी हुई और दिल का दौरा पड़ा। हालांकि उनकी कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल बयान में मौत का कारण सिर्फ हार्ट अटैक बताया गया है।

विज्ञापन

 



ये खबर भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: 'सुशांत को बायोपिक की जरूरत नहीं', शत्रुघ्न सिन्हा ने की दिवंगत एक्टर के जज्बे की तारीफ

करीबी दोस्त ने बयां की कहानी 
संजय के करीबी दोस्त और जाने-माने बिजनेस विशेषज्ञ सुहेल सेठ ने ANI से बातचीत में कहा कि ये घटना बहुत दुखद है और उनके मुताबिक संजय की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई, जो जाहिर तौर पर मधुमक्खी निगलने की वजह से हुआ होगा। हालांकि, इस तथ्य की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर संजय कपूर का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)


परिवार और अंतिम संस्कार की तैयारियां

संजय की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने एक निजी चैनल को बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम लंदन में किया जा रहा है और जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी होते ही शव भारत लाया जाएगा। अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। उनके अमेरिकी नागरिक होने की वजह से कानूनी औपचारिकताओं में कुछ समय लग सकता है।

संजय कपूर का निजी जीवन 

संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी और 2016 में तलाक लिया। इस जोड़े के दो बच्चे हैं। इससे पहले संजय की शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो 2000 में खत्म हो गई। 2017 में उन्होंने मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा है।

संजय का नाम सिर्फ फिल्मी हलकों तक सीमित नहीं था। वो ब्रिटिश राजघराने, विशेष रूप से प्रिंस विलियम के करीबी माने जाते थे। एक उद्योगपति के रूप में उन्होंने वैश्विक पहचान बनाई थी। उनकी संपत्ति का अनुमान लगभग 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,300 करोड़ लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed