फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shatrughan sinha calls sushant singh rajputs death a national tragedy saw same passion in him

Sushant Singh Rajput: 'सुशांत को बायोपिक की जरूरत नहीं', शत्रुघ्न सिन्हा ने की दिवंगत एक्टर के जज्बे की तारीफ

Sat, 14 Jun 2025 12:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 14 Jun 2025 12:43 PM IST
सार

Shatrughan Sinha Remembers Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत को याद किया है। 

विज्ञापन
shatrughan sinha calls sushant singh rajputs death a national tragedy saw same passion in him
शत्रुघ्न सिन्हा और सुशांत सिहं राजपूत - फोटो : IMDb

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनका परिवार, बॉलीवुड हस्तियां और देशभर में उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। इसी मौके पर दिग्गज अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ई-टाइम्स से खास बातचीत में अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने सुशांत के साथ अपने जुड़ाव, उनके संघर्ष और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाने की उनकी कहानी पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

शत्रुघ्न ने की सुशांत के जुनून की तारीफ
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सुशांत की मौत सिर्फ एक व्यक्ति की हार नहीं थी बल्कि यह एक राष्ट्रीय क्षति थी। उन्होंने बताया कि सुशांत की जिंदगी में जो जज्बा और जोश था, वह उन्हें अपनी शुरुआती जिंदगी की याद दिलाता था। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि जब वो मुंबई आए थे, उनके पास न तो कोई बड़ा गॉडफादर था, न कोई बड़ा कनेक्शन, बस जेब में कुछ पैसे और सपनों को लेकर दिल में जुनून था। यही जुनून उन्होंने सुशांत में भी देखा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत पर शत्रुघ्न का बयान
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘सुशांत एक ऐसा कलाकार था जिसने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में खास मुकाम बनाया। उनकी फिल्मों ने उनकी प्रतिभा का प्रमाण दिया और वो एक मजबूत विरासत छोड़ गए।’ शत्रुघ्न ने ये भी बताया कि इंडस्ट्री में नए कलाकारों के लिए रास्ता आसान नहीं होता। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वो कभी भी हार न मानें, मेहनत करते रहें, लेकिन साथ ही ये भी समझें कि सफलता का कोई निश्चित समय नहीं होता। अगर 4-5 साल में सपने पूरे नहीं होते तो अपने लक्ष्य पर फिर से विचार करें और जरूरी हो तो घर लौटकर अपनी राह फिर से तय करें।



ये खबर भी पढ़ें: Bipasha Basu: मोटापे पर ट्रोल करने वालों को बिपाशा बसु का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- ‘गिरी हुई सोच वाली…’

‘सुशांत को बायोपिक की जरूरत नहीं’
सुशांत की बायोपिक पर पूछे गए सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सुशांत को किसी बायोपिक की जरूरत नहीं है। उनका जीवन और उनकी उपलब्धियां खुद ही उनके व्यक्तित्व की गवाही हैं।

सुशांत की आज 5वीं पुण्यतिथि 
बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में 'काई पो छे' फिल्म से की थी। उससे पहले वो काफी समय टीवी पर काम कर चुके थे। उनका निधन 14 जून 2020 को हुआ था। मुंबई पुलिस के मुताबिक अभिनेता ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत दम घुटने से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed