फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunjay kapur funeral karishma kapoor with their children going to delhi for attend it

Sunjay Kapur: बच्चों संग दिल्ली रवाना हुईं करिश्मा, पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में हो सकती हैं शामिल

Thu, 19 Jun 2025 12:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 19 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

Sunjay Kapur Funeral: आज गुरुवार को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाल ही में करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं और कहा जा रहा है कि वो भी इसमें शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Sunjay kapur funeral karishma kapoor with their children going to delhi for attend it
संजय कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को पोलो मैच खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब आज यानी 19 जून को दिवंगत उद्योगपति का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को दिल्ली जाते हुए देखा गया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि वो पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन

बच्चों संग दिखीं करिश्मा कपूर
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दोनों बच्चों के साथ देखा गया है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को उनकी बेटी समायरा और बेटे कियान को घर से बाहर निकलते और कार में बैठते हुए एयरपोर्ट के लिए रवाना होते देखा गया है। इसके अलावा एक और वीडियो में तीनों को एयरपोर्ट पर भी देखा जा सकता है, जिसमें सभी सफेद ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अभिनेत्री पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)



कब होगा अंतिम संस्कार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी कि 19 जून को शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में होगा। इसके अलावा दिवंगत संजय कपूर की एक प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। यह प्रेयर मीट 22 जून को ताज पैलेस, दिल्ली में आयोजित होगा।

यह खबर भी पढ़ें: Zareen Khan: ड्रेस को लेकर ट्रोल किए जाने से जरीन खान पर भड़क गईं ये एक्ट्रेस, बोलीं- ‘अगर इतने एक्सप्रेशन…’


संजय कपूर की शादी के बारे में
मशहूर उद्योगपति संजय कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी, फिर 11 वर्षों के बाद यानी 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था और अलग हो गए थे। दोनों से दो बच्चे भी हैं एक बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, तलाक के बाद बिजनेसमैन ने प्रिया सचदेवा से शादी कर ली थी। साथ ही आपको बताते चलें कि करिश्मा कपूर से शादी करने से पहले संजय कपूर 1996 से 2000 तक नंदिता महतानी के साथ शादीशुदा जिंदगी में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed