फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khushi mukherjee gives reply to zareen khan for trolling her to wearing bold dress

Zareen Khan: ड्रेस को लेकर ट्रोल किए जाने से जरीन खान पर भड़क गईं ये एक्ट्रेस, बोलीं- ‘अगर इतने एक्सप्रेशन…’

Thu, 19 Jun 2025 11:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 19 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

Khushi Mukherjee Replies to Zareen Khan: बीते दिनों अभिनेत्री जरीन खान ने खुशी मुखर्जी के अलबेले आउटफिट के लिए उन्हें ट्रोल किया था। अब खुशी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Khushi mukherjee gives reply to zareen khan for trolling her to wearing bold dress
जरीन खान और खुशी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्प्लिट्सविला सीजन 10 फेम खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने मॉडर्न बोल्ड आउटफिट पहना था, जिसके कारण उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। इसी कड़ी में अभिनेत्री जरीन खान ने भी खुशी के ड्रेस पर व्यंग्य किया था। अब खुशी मुखर्जी ने अभिनेत्री को जवाब देते हुए उनपर करारा हमला बोला है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

सलमान खान के साथ किया डेब्यू फिर भी…
खुशी मुखर्जी हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में शामिल हुईं। उन्होंने वहां जरीन खान द्वारा खुद पर की गई टिप्पणी पर प्रतक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने अपना डेब्यू सलमान खान के साथ किया था। वह बहुत भाग्यशाली थीं कि उन्हें इतना बड़ा ब्रेक मिला। हालांकि, वो अपनी फिल्मों में इतना ज्यादा एक्सप्रेशन दे देती या वॉयस मॉड्यूलेशन कर लेती, जितना वो अब रील्स पर कर रही हैं, तो शायद दीपिका पादुकोण के बाद उनका ही नाम होता।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)




किस बात पर भड़कीं खुशी मुखर्जी?
हाल ही में खुशी मुखर्जी ने बोल्ड गोल्डन आउटफिट पहना था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस पर अभिनेत्री जरीन खान ने उनके ड्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा, ‘अगर छुपाना है, तो इतनी छोटी ड्रेस क्यों पहनी? और अगर दिखाना हैं तो खींच-खींच कर छुपा क्यों रही हैं। यह बहुत ही कन्फ्यूज करने वाला है।’

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar Teaser: 'धुरंधर' के टीजर पर आया अपडेट, इस दिन मिलेगा रणवीर सिंह के प्रशंसकों को तोहफा, जानिए


एक नजर जरीन खान के करियर पर
अभिनेत्री जरीन खान ने साल 2010 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म का नाम था 'वीर', जिसमें वो अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आईं थीं। हालांकि, यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक नहीं चली। इसके अलावा उन्होंने ‘रेडी’, ‘अक्सर 2’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री इस समय कुछ रिजनल फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्होंने ‘डाका’ और ‘जट्ट जेम्स बॉन्ड’ सहित कुछ पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed