फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunil Pal shown his dislike towards The Great Indian Kapil Show slams Sunil Grover for vulgarity

Sunil Pal: कपिल के शो पर फिर बरसे सुनील पॉल, डफली को बताया फूहड़ और अश्लील

Tue, 14 May 2024 09:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 14 May 2024 09:07 PM IST
सार

कॉमेडियन सुनील पॉल अक्सर कपिल शर्मा के शो को लेकर नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने शो में नजर आए सुनील ग्रोवर के किरदार डफली पर निशाना साधा है। उन्होंने इस किरदार को अश्लील बताया है। 

विज्ञापन
Sunil Pal shown his dislike towards The Great Indian Kapil Show slams Sunil Grover for vulgarity
सुनील पॉल-सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन सुनील पॉल अक्सर बेबाकी से राय रखने के लिए जाने जाते हैं। कई मौकों पर उन्होंने नए कॉमेडियन के कंटेंट पर भी सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा वह कपिल शर्मा के शो को लेकर भी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने विशेष रूप से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए, सुनील ग्रोवर के महिला किरदार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


डफली के किरदार को बताया अश्लील
कपिल शर्मा का नया शो इस बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। शो को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नाम से प्रसारित किया गया था। इस शो में मशहूर कॉमेडियन सह अभिनेता सुनील ग्रोवर डफली के महिला किरदार में नजर आए। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सुनील के किरदार को फूहड़ और अश्लील बताया है। 
विज्ञापन


पाल को नहीं पसंद आई डफली
सुनील पॉल ने डफली के किरदार पर सवाल खड़े करते हुए उसे फूहड़ बताया है। उन्होंने कहा कि सुनील का महिला बनना कई तरह से समस्याग्रस्त है। उन्होंने आगे कहा कि महिला के किरदार में होने के बाद गलत हाव-भाव रखना या लोगों के गोद में बैठ जाना, उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonali Bendre: जब शोएब अख्तर ने कहा था सोनाली का अपहरण कर लूंगा, वर्षों बाद आई अभिनेत्री की प्रतिक्रिया

सुनील ग्रोवर को दी नसीहत
इस क्रम में उन्होंने आगे कहा,"सुनील ग्रोवर बहुत पुराना लग रहा है। वही चीजें, घिसी-पिटी चीजें...हंसी नहीं आती। बार-बार अभिनेता के गोद में जा कर बैठ जाना लड़की बन कर, घिन आती है। फिर वो लड़कियों के नाम पर कपड़े पहन कर अश्लील बातें करना और फिर बार बार अवॉर्ड फंक्शन में जा कर बोलना कि आज मुझे पता चला कि संतरे खाए भी जाते हैं। सुनील ग्रोवर, अब वो जितना अच्छा करे, लोगों को ज्ञान ना बांटे"।


Aamir-Ajay: दिल्ली छोड़ छोटे शहरों का रुख कर रहे फिल्म निर्माता! फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल में हुई भारी कटौती
कहा खिला रहे परसों की बिरयानी
सुनील पॉल ने इसके बाद कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा को भी निशाने पर लिया, जो अक्सर महिला के किरदार में शो पर नजर आते हैं। इस पर उन्होंने कहा, "आदमी औरत का पहनावा लेकर आ रहे हैं, डफली वफली बोल कर । अश्लील भी लग रहा और साथ में उनमें ऊर्जा भी नहीं है। ऐसा लग रहा कि परसों की बिरयानी खिलाई जा रही है। घटियापन दिखता है, लड़कियों का ऐसा आदर किया जाता है क्या?"
पांचवें दिन भी बेअसर दिखी 'श्रीकांत', जानें कुल कमाई
कई बार जाहिर कर चुके हैं नाराजगी
यह पहला मौका नहीं है जब सुनील पॉल ने इस शो को लेकर नाराजगी जाहिर की है। हाल में ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो के कुछ समय के लिए बंद हो जाने पर खुशी जाहिर की थी। बताते चलें कि इस शो को फिलहाल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, शो से जुड़े कॉमेडियन किकू शारदा ने कहा है कि जल्द ही इसका दूसरा सीजन आएगा। यह पहले से ही निर्धारित किया गया था। अगले सीजन के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed