फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   filmmakers are moving to smaller cities due to cost of shooting in Delhi shooting schedule

Aamir-Ajay: दिल्ली छोड़ छोटे शहरों का रुख कर रहे फिल्म निर्माता! फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल में हुई भारी कटौती

Tue, 14 May 2024 08:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 14 May 2024 08:23 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग महंगी होने के कारण निर्माता छोटे शहरों को विकल्प के रूप में चुन रहे हैं। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और अन्य फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल में भारी कटौती हुई है।   

विज्ञापन
filmmakers are moving to smaller cities due to cost of shooting in Delhi shooting schedule
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग महंगी होती जा रही है, जिसके कारण निर्माता अब छोटे शहरों की ओर अपना रुख कर रहे हैं। विकल्प के रूप में वह भोपाल और लखनऊ जैसे शहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग के दिल्ली शेड्यूल में भारी कटौती की गई है, क्योंकि शहर में फिल्मों की शूटिंग महंगी होती जा रही है।

विज्ञापन

 

इन फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल में हुई कटौती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी है कि अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की दिल्ली में एक महीने तक की शूटिंग होने वाली थी, लेकिन  इसकी समय सीमा को कम कर दिया गया। अब दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग जुलाई महीने में सिर्फ आठ से 10 दिन ही होगी। वहीं, सूत्र ने जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘उलझ’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस फिल्म की शूटिंग 12 से 13 दिनों तक दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन लंदन में बजट ज्यादा होने के कारण निर्माताओं ने शूटिंग भोपाल में करने का फैसला किया। 

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, अभिनेता ने आरआरआर-कांतारा के लिए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन



‘रेड 2’ की शूटिंग में लखनऊ को प्राथमिकता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ के बारे में बात करते हुए बताया गया कि निर्माताओं ने दिल्ली में फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग की और 47 दिनों तक की शूटिंग लखनऊ में की। बताया जा रहा है कि सब्सिडी और जल्दी अनुमति मिल जाने के कारण आज के समय में कम से कम 20 से 25 फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में की जा रही है।



इस वजह से छोटे शहरों का रुख कर रहे निर्माता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्रोडक्शन हेड ने बताया कि दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग महंगी हो चुकी है। सिर्फ राजीव चौक पर शूटिंग करने के लिए 2 लाख रुपये का खर्च आता है। ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे 4 घंटे पर शूटिंग करने के लिए 12 लाख रुपये देने पड़ते है। वहीं, भोपाल और लखनऊ जैसे शहरों में कम लागत में निर्माताओं को अच्छा विकल्प मिल जाता है।
किंग खान से आलिया तक, 12वीं में कितने नंबरों से पास हुए सितारे? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed