{"_id":"66e7ff557e345b0cc302df11","slug":"stree-2-choreographer-shaik-jani-basha-aka-jani-master-accused-to-women-harassment-zero-fir-registered-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jani Master: ‘स्त्री 2’ के कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jani Master: ‘स्त्री 2’ के कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज
Mon, 16 Sep 2024 03:20 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:20 PM IST
विज्ञापन
जानी मास्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें ‘जानी मास्टर’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके खिलाफ हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार उसका यौन शोषण किया है। जानी हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में गीत ‘आई नई’ को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में थे।
जीरो एफआईआर दर्ज
रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला कोरियोग्राफर ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं। आउटडोर शूटिंग के दौरान मास्टर ने उनके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत के बाद, एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला अब नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है।
Aditi-Siddharth: अदिति राव और सिद्धार्थ की उम्र में कितना अंतर? ऐसे शुरू हुई थी दोनों सितारों की प्रेम कहानी
विज्ञापन
इन धाराओं में मामला हुआ है दर्ज
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘जानी मास्टर’ पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और किसी व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा की महानिदेशक शिखा गोयल ने सख्त जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि जानी मास्टर ने इन आरोपों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
मशहूर कोरियोग्राफर हैं जानी मास्टर
आपको बता दें कि जानी मास्टर मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया है। बॉलीवुड में उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म का ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ टाइटल ट्रैक, ‘लाल पीली अंखियां’ और ‘स्त्री 2’ से ‘आज की रात’ और ‘आई नई’ को कोरियोग्राफ किया है।
Anees Bazmee: अनीस ने भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस टकराव पर कही बड़ी बात, बोले- हर फिल्म की किस्मत...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन