Aditi-Siddharth: अदिति राव और सिद्धार्थ की उम्र में कितना अंतर? ऐसे शुरू हुई थी दोनों सितारों की प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर की घोषणा
नवविवाहित जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की पहली तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, तुम मेरे सूरज हो, मेरे चंदा और मेरे सभी सितारे हो, हमेशा पिक्सी सोलमेट बने रहो, हंसी के लिए, कभी बड़े न होने के लिए, शाश्वत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए।’ उनकी इस घोषणा से प्रशंसक काफी खुश हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Rajinikanth: रजनीकांत से मिली फिल्म 'रथमारे' की टीम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल
अदिति और सिद्धार्थ की उम्र में कितना अंतर?
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पहली बार साल 2021 में तेलुगु फिल्म महा समुद्रम की शूटिंग के दौरान मिले थे। उनके डेटिंग की खबरें साल 2023 में तब आनी शुरू हुईं, जब उन्होंने एक वायरल रील में तमिल फिल्म एनिमी के गाने ‘तुम तुम’ पर डांस किया। अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ। वर्तमान समय में उनकी उम्र 37 वर्ष है। वहीं, सिद्धार्थ का जन्म 17 अप्रैल 1979 को चेन्नई में हुआ, जो कि 44 वर्ष के हैं। दोनों की उम्र के बीच सात साल का फासला है।
अदिति और सिद्धार्थ के पुराने रिश्ते
इससे पहले अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। चार साल साथ रहने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गई। सत्यदीप ने भी मसाबा गुप्ता से शादी कर ली है। वहीं, दूसरी ओर सिद्धार्थ की भी यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी मेघना नरायण से हुई थी। दोनों ने साल 2007 में एक-दूसर से तलाक ले लिया था।
Lal Salaam: रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, ओटीटी पर जल्द रिलीज होगा लाल सलाम का अनकट वर्जन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.