फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Film Iron Man 2 Actor Mickey Rourke Say He IS Broke Now Talk About Career Mistake

Mickey Rourke: करोड़ों रुपये का कर्ज, नहीं मिल रहा काम, ‘आयरन मैन 2’ के एक्टर ने बयां किया अपना दुख

Thu, 10 Apr 2025 08:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 10 Apr 2025 08:18 PM IST
सार

हॉलीवुड फिल्म ‘आयरन मैन 2’ में विलेन बनकर बड़े पर्दे पर छा जाने वाले एक्टर मिकी राउरके इन दिनों तंगहाली में दिन गुजार रहे हैं। हाल ही में एक रियालिटी शो में इस हॉलीवुड एक्टर ने अपनी परेशानी, दुख को साझा किया। जानिए, वह अपनी इस हालत का जिम्मेदार किसे बता रहे हैं? 

विज्ञापन
Film Iron Man 2 Actor Mickey Rourke Say He IS Broke Now Talk About Career Mistake
हॉलीवुड एक्टर मिकी राउरके - फोटो : ट्वीटर@Positively4thS

विस्तार

साल 2010 में ‘आयरन मैन 2’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर लीड रोल में नजर आए, वहीं विलेन का रोल मिकी राउरके ने निभाया था। विलेन के इस किरदार में मिकी को काफी सराहा गया। इस एक्टर को साल 2008 में ‘द रेसलर’ फिल्म के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट भी किया गया था। इन दिनों मिकी राउरके रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में नजर आ रहे हैं। इस शो पर ही उन्होंने अपनी करियर से जुड़ी दिक्कतों पर बात की। अपनी तंगहाली, कर्ज का जिक्र किया। 

विज्ञापन


एक्टिंग करियर खत्म होने के कगार पर है 
मिकी राउरके रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में एक अन्य प्रतियोगी को बताते हैं कि उनका एक्टिंग करियर तबाह हो चुका है, डूबने के कगार पर है। वह बताते हैं कि उन पर लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। साथ ही कोई बड़ी फिल्म भी मिकी को नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Justin Bieber: पैपराजी पर गुस्से में भड़के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर, वीडियो वायरल; बोले- बस पैसे की चिंता है… 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसको मानते हैं इस हालत का दोषी 
मिकी अपनी इस हालत का दोष खुद को ही देते हैं। वह मानते हैं कि उन्होंने अपने करियर में कई गलतियां की हैं। अब उन्हें कोई बड़ी फिल्म नहीं मिल रही है। वह यह भी बताते हैं कि जब हॉलीवुड में धरना-प्रदर्शन हुए थे तो वह भी इसमें शामिल हुए। उनका मानना है कि इन धरना, प्रदर्शनों में शामिल हर व्यक्ति इस वक्त बेरोजगार है। जब उन्हें कोई काम नहीं मिला तो वह ‘बिग ब्रदर’ शो का हिस्सा बने। 

ये खबर भी पढ़ें:Zendaya Tom Holland Wedding: जानिए कब होगी जेंडाया-टॉम हॉलैंड की शादी, स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने शेयर की अपडेट 

मिकी की सोशल मीडिया पर आलोचना 
इन दिनों ‘बिग ब्रदर’ में मिकी राउरके ने कुछ विवादित बयान दूसरे प्रतियोगी को लेकर दिए हैं। इस कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। अपने विवादित बयानों के लिए उन्हें शो के मेकर्स ने भी वॉर्निंग दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed